12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में आतंकवाद सीक्रेट नहीं… रक्षामंत्री आसिफ के बाद बिलावल ने कबूला...

पाकिस्‍तान में आतंकवाद सीक्रेट नहीं… रक्षामंत्री आसिफ के बाद बिलावल ने कबूला सच, दुनिया के सामने खुली पोल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कबूल किया है कि उनके देश में आतंकियों को पनाह और पैसा मिलता रहा है। बिलावल भुट्टो ने कहा है कि पाकिस्तान का अतीत आतंकी समूहों से जुड़ा रहा है, यह कोई रहस्य नहीं है। ये एक सच है कि देश में ये सब हुआ है। भुट्टों से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना था कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन के कहने पर आतंक को बढ़ावा देने का काम अपनी धरती पर किया है।

भारत के खिलाफ लगातार आक्रामक बयान दे रहे बिलावल ने स्काई न्यूज से बातचीत में पाकिस्तान में आतंकी गुटों के पनपने की ‘ऐतिहासिक सच्चाई’ को माना है। उन्होंने पहले अफगान युद्ध के दौरान मुजाहिदीन को धन और समर्थन देने में पाकिस्तान की सक्रिय भूमिका की ओर इशारा किया। ख्वाजा आसिफ की तरह उन्होंने भी कहा कि पाकिस्तान ने यह काम पश्चिमी देशों के साथ मिलकर किया, जिसका खामियाजा बाद में उनके देश ने भुगता है।

हमने उठाया नुकसान: भुट्टो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘आतंक को बढ़ावा देने का खामियाजा हमने सबसे ज्यादा भुगता है। हमने अपने देश में कट्टरपंथ और आतंक के कई दौर देखे लेकिन हाल के वर्षों में स्थिति बदल गई। पाकिस्तान में हालिया वर्षों में आतंक को कोई पनाह नहीं मिली है बल्कि हम खुद इससे पीड़ित और आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।’

भुट्टो ने आगे कहा, ‘यह सच है कि आतंक हमारे इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण हिस्सा रहा लेकिन हमने इससे सबक सीखा है। खासतौर से मेरी मां पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद आतंक पर हमारी नीति पूरी तरलह बदल गए। पाकिस्तान ने बीते वर्षों में आतंकी समूहों के खिलाफ गंभीर और सफल कार्रवाई की है।

रक्षा मंत्री भी दे चुके बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रा ख्वाजा आसिफ ने भी हाल ही में अपने इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी देशों के इशारे पर आतंक को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी और पाकिस्तान ने इसके लिए भारी नुकसान उठाया। अगर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अमेरिका से दूरी बनाई होती तो आज उसका ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।

पाकिस्तानी नेताओं के ये बयान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आए हैं। इस हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगा है। ऐसे में पाकिस्तानी नेताओं को लगातार आतंकवाद के सवाल पर घेरा जा रहा है। इस दौरान बिलावल और आसिफ जैसे बड़े सियासी चेहरों ने माना है कि पाकिस्तान में आतंक को पनाह मिली। भारत का भी पाकिस्तान पर लंबे समय से यही आरोप रहा है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...