14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखुद स्पर्म इंजेक्ट कर प्रेग्नेंट हुई लड़की, दिया बच्चे को जन्म, लोग...

खुद स्पर्म इंजेक्ट कर प्रेग्नेंट हुई लड़की, दिया बच्चे को जन्म, लोग हैरान

Published on

नई दिल्ली ,

एक लड़की ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा खुलासा किया कि लोग हैरान रह गए. लड़की ने दावा किया कि प्रेग्नेंट होने लिए उसने कालपोल इंजेक्शन की सीरिंज का इस्तेमाल किया. इससे वो ना सिर्फ प्रेग्नेंट हुई बल्कि एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया.

23 साल की इस युवती का नाम शैनन नाजरोविज है. वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हैं. द सन के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि कैसे वो कालपोल सीरिंज का इस्तेमाल स्पर्म इंजेक्ट करने के लिए किया करती थीं. 19 साल की उम्र में उन्होंने इस प्रक्रिया से एक बच्चा कंसीव कर लिया और अब वो एक बेटी की मां हैं.

शैनन अपनी बेटी ओशन को लेकर अक्सर टिकटॉक पर वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो में जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो लोगों को यकीन नहीं हुआ. शैनन जिस तकनीक से प्रेग्नेंट हुईं उन्होंने उसे Home Insemination बताया है.

शैनन ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने स्पर्म डोनर की खोज की. इसमें उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा. उसे खोजने और मेडिकल रिकॉर्ड देखने के तीन महीने के भीतर कैलपोल सीरिंज का उपयोग करके वो प्रेग्नेंट हो गईं. इस प्रक्रिया को उन्होंने Home Insemination बताया.

शैनन ने यह भी बताया कि उन्होंने डोनर और सीरिंज का इस्तेमाल किया क्योंकि वह समलैंगिक (Gay) हैं. शैनन कहती हैं कि ऐसा लगता है कि लोग अभी भी आश्वस्त नहीं हैं कि यह काम कर सकता है. इसलिए इसको लेकर मैंने कई वीडियो बनाए हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...