13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनर्स ने बेहोश मरीज के साथ की ऐसी हरकत, पहुंची जेल, नौकरी...

नर्स ने बेहोश मरीज के साथ की ऐसी हरकत, पहुंची जेल, नौकरी भी गई

Published on

नई दिल्ली ,

एक नर्स ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के करीब तीन लाख चुरा लिए. नर्स ने पहले तो 84 साल की बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड चोरी किया और फिर उससे रुपये निकालकर शॉपिंग कर डाली. अब इस मामले का खुलासा होने पर नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया. साथ ही उसे जेल की सजा सुनाई गई.

द मिरर के मुताबिक, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया से पीड़ित थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान 57 साल की नर्स डोरोथी हॉवेल ने महिला का एटीएम कार्ड चुरा लिया और उनके खाते से 2 लाख 83 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए. जिस वक्त नर्स डोरोथी ने ये काम किया महिला मरीज बेहोशी की हालत में थी.

ब्रिटेन की रहने वाली डोरोथी हॉवेल रॉयल स्टोक अस्पताल में काम करती थी. उन पर नवंबर 2020 में मरीज के एटीएम कार्ड से चोरी-छिपे पैसे निकालने के आरोप में एक्शन लिया गया है. मरीज के एक रिश्तेदार ने एटीएम से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद पुलिस ने बैंक से संपर्क किया.

जांच में पाया गया कि जब महिला अस्पताल में भर्ती थी और बेहोशी की हालत में थी, तब उनके एटीएम से 12 बार पैसे निकाले गए. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. जहां सुनवाई के दौरान बताया गया कि महिला मरीज के खाते से कुल निकासी 2 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की हुई थी. मामले में कोर्ट ने नर्स को 10 महीने जेल की सजा सुनाई, वहीं अस्पताल ने नर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...