6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची एयरपोर्ट पर पानी तक नहीं, बात परमाणु बम की… पाक अभिनेत्री...

कराची एयरपोर्ट पर पानी तक नहीं, बात परमाणु बम की… पाक अभिनेत्री ने खोली लंबी-लंबी हांकते शरीफ-मुनीर की पोल

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने बुधवार, 28 मई को यौम-ए-तकबीर मनाया है। 28 मई को ही साल 1998 में पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। ऐसे में इस तारीख को देश में बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी अजरबैजान में जमकर अपने देश के परमाणु हथियारों का बखान किया है। दोनों ने इस मौके पर जमकर शेखी बघारी लेकिन इसी दौरान अभिनेत्री हिना ख्वाजा बयात ने पाकिस्तान की सार्वजनिक और निजी सेवाओं की खराब हालत का खुलासा दुनिया के सामने कर दिया। हिना ने वीडियो बनाकर दुनिया को बताया कि पाकिस्तान में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी तक नहीं है।

पाकिस्तानकी सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हिना ख्वाजा बयात ने सोशल मीडिया पर देश की खराब होती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हिना ने कराची एयरपोर्ट पर पानी ना मिलने के बाद अपना गुस्सा निकालते हुए सवाल किया कि एक तरफ तो देश परमाणु हथियारों का जश्न मना रहा है और दूसरी ओर स्थिति ये है कि लोगों को पानी भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग हवा-हवाई मुद्दों के बजाय अपने बुनियादी सवालों की तरफ लौटें।

हम अपनी हालत कब सुधारेंगे
हिना ने कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और एयर सियाल का खराब अनुभव साझा किया है। योम-ए-तकबीर के मौके पर हिना बयात ने अपने वीडियो में कहा कि देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक पर पानी जैसी जरूरत की चीज नहीं है। हिना ने कहा कि एयरपोर्ट पर पानी ना होने की वजह से लोग परेशान हैं। बाथरूम में बच्चों को लेकर जाने पर दिक्कत हो रही है। ऐसे में मैं ये पूछना चाहती हूं कि परमाणु ये हटकर देश बेसिक सवाल कब करेगा।

हिना बयात ने सवाल किया कि एक राष्ट्र के रूप में हम खराब सेवा, खराब सिस्टम, खराब प्रबंधन, खराब रखरखाव और संस्थानों को हो रहे नुकसान को कैसे स्वीकार कर रहे हैं। आखिर हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं कि पाकिस्तान कहां जा रहा है। हिना बयात ने एयर सियाल पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए लोगों से अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए सवाल उठाने की अपील की है।

हिना बयात ने साफतौर पर कहा कि सिर्फ परमाणु शक्ति बनना काफी नहीं है, बल्कि नागरिकों को अच्छी सेवाएं देना भी जरूरी है। हिना के वीडियो पर बड़ी तादाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल यूजर्स ने हिना की बुनियादी सवाल उठाने के लिए तारीफ की है। वहीं कुछ सोशल यूजर्स ने हिना के परमाणु बम और वाशरूम में पानी ना होने को एक साथ जोड़ने को गलत कहा है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...