11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअपनी कमियों को छुपाने के लिए… बलूचिस्तान स्कूल बस अटैक का आरोप...

अपनी कमियों को छुपाने के लिए… बलूचिस्तान स्कूल बस अटैक का आरोप भारत पर लगाया तो पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार को एक स्कूल बस पर आत्मघाती हमले में 3 बच्चों समेत कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि यह घटना खुजदार जिले में हुई, जहां स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने इस आतंकी घटना का ठीकरा भारत के सिर पर फोड़ने की कोशिश की, लेकिन भारत ने करारा जवाब देकर पाकिस्तान का मुंह बंद कर दिया है।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि खुजदार में हुई घटना में भारत का हाथ है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने इस घटना पर दुख जताया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। पाकिस्तान अपनी कमियों को छुपाने के लिए भारत पर आरोप लगाता है। पाकिस्तान दुनिया को धोखा देना चाहता है, लेकिन वह सफल नहीं होगा।

हमले में 38 लोग घायल
‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, खुजदार के उपायुक्त यासिर ने बताया कि हमले में 38 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्मघाती हमला प्रतीत होता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की और मासूम बच्चों और उनके शिक्षकों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को हमलावरों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से उग्रवाद फैला है
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से उग्रवाद फैला हुआ है। बलूच उग्रवादी गुटों ने पूर्व में भी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। स्थानीय बलूच जातीय समूह और राजनीतिक दल लंबे समय से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि संघीय सरकार प्रांत की खनिज संपदा का दोहन कर रही है, जिससे क्षेत्र में असंतोष और हिंसा की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने उग्रवादियों की पहचान उजागर कर उन्हें पूरी तरह से ‘खत्म करने’ की बात कही।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...