6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मौत के ट्रैक' पर टूरिस्ट ने खोला ट्रेन का दरवाजा... हुई दर्दनाक...

‘मौत के ट्रैक’ पर टूरिस्ट ने खोला ट्रेन का दरवाजा… हुई दर्दनाक मौत

Published on

नई दिल्‍ली ,

‘मौत के ट्रैक’ नाम से बदनाम एक रेलवे रूट पर गिरकर एक टूरिस्ट की मौत हो गई. टूरिस्ट, चलती ट्रेन से सेल्फी ले रहा था उसी दौरान ये घटना हुई. शख्‍स ट्रेन से फिसलकर नीचे गिर पड़ा और काल के गाल में समा गया. यह घटना थाईलैंड में सामने आई. यह हृदयविदारक घटना अन्‍य टूरिस्‍ट के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

मृतक शख्‍स की पहचान आइरिश नागरिक के तौर पर हुई है. 45 वर्षीय पैट्रिक वार्ड 26 दिसंबर को ही टूरिस्‍ट वीजा पर थाईलैंड आए थे. पैट्रिक एक ग्रुप के साथ बैकॉक से कंचनबुरी टाउन तक आने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. जिस रेलवे ट्रैक पर पैट्रिक ट्रैवल कर रहे थे उसे ‘death railroad’ के नाम से भी जाना जाता है. यह ट्रैक थाईलैंड और बर्मा को भी जोड़ता है. इस ट्रैक पर फेमस टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन साई योक वाटरफाल भी पड़ता है.

साई योक पुलिस के अधिकारी कियातिसाक केरडचॉक ने प्रत्‍यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब ट्रेन इस वाटरफाल के पास स्‍लो हुई तो वार्ड ने ट्रेन का गेट खोल दिया और फोटो क्लिक करने के चक्‍कर में नीचे गिर पड़े. इस दौरान दूसरे यात्री भी इस इलाके के वीडियो बना रहे थे. वार्ड के गिरने की घटना उन्‍होंने रिकॉर्ड कर ली.

इसके बाद इमरजेंसी सर्विस को फोन किया गया, जिसके बाद बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची. जहां वार्ड गिरे थे, वहां पहुंचने के लिए बचावदल की टीम ने ‘पुली सिस्‍टम’ की मदद ली. वार्ड के पास जब ये लोग पहुंचे वह सांस नहीं ले पा रहे थे और उनकी हाथ और गर्दन की हड्डी टूट चुकी थी.

पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है. बुधवार को बैंकॉक में बॉडी का पोस्‍टमार्टम हुआ और ग्रुप के दूसरे लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की गई.

डेढ़ घंटे तक CPR देने की कोशिश
घटनास्‍थल पर पहुंची इमरजेंसी सर्विस ने वार्ड को करीब डेढ़ घंटे तक सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी तमाम कोशिशें फेल रहीं. पुलिस ने कहा कि वह एंबेसी से संपर्क में हैं, ताकि मृतक पैट्रिक वार्ड का अंतिम संस्‍कार किया जा सके.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...