7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने बदली विदेश नीति, अब जिहादी ताकतों का समर्थक बना अमेरिका,...

ट्रंप ने बदली विदेश नीति, अब जिहादी ताकतों का समर्थक बना अमेरिका, भारत के लिए नया सिरदर्द

Published on

वॉशिंगटन:

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका ने अपनी विदेश नीति बदल ली है। अब वह जिहादी ताकतों का समर्थक बन गया है। ट्रंप प्रशासन दुनियाभर में ऐसे देशों या समूहों के साथ सीधे संपर्क में है, जो या तो जिहादी गतिविधियों में लिप्त हैं या फिर उसके मजबूत समर्थक हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप ने खुद को मध्यस्थता के चैंपियन के रूप में भी स्थापित करने की कोशिशें तेज कर दी है। उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में हस्तक्षेप का संकेत दिया है, जो भारत के लिए लाल रेखा की तरह है। यह क्षेत्र है, जम्मू-कश्मीर का मुद्दा। भारत शुरू से इसे द्विपक्षीय मुद्दे के तौर पर देखता है और किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी का विरोध करता है। हालांकि, ट्रंप जानबूझकर बार-बार कश्मीर मुद्दे में अपनी नाक अड़ा रहे हैं।

कश्मीर मुद्दे में टांग अड़ा रहे ट्रंप
कश्मीर में दखल देने की अपनी बढ़ती इच्छा और पश्चिम और दक्षिण एशिया में इस्लामवादियों को गले लगाने के साथ ट्रंप ने भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भारत ने अभी तक ट्रंप को एक ऐसा वैश्विक नेता माना है, जो पाकिस्तान और आतंकवाद पर उसके विचारों का समर्थक रहे हैं। लेकिन, अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर पाकिस्तान की प्रशंसा की है। इतना ही नहीं, उन्होंने आतंकवाद और उसके समर्थकों के साथ संबंध स्थापित कर भारत के विश्वास को भी तोड़ दिया है। ऐसे में भारत में ट्रंप प्रशासन को लेकर अविश्वास की भावना मजबूत हो रही है।

भारत-पाकिस्तान को बराबर देख रहे ट्रंप
दशकों से, अमेरिकी नेताओं ने संकट के समय भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बातचीत की है। जैसे- बिल क्लिंटन ने कारगिल युद्ध के दौरान बातचीत की थी, लेकिन वे संघर्ष के केंद्र में नहीं आने के लिए सावधान थे। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने शीत युद्ध के दौरान भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू पर तौलने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने भारत को तवज्जो देनी शुरू की और पाकिस्तान से दूरियां बनाई। हालांकि, अब डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को एक ही नजर से देखने की कोशिश कर रहे हैं। इससे भारत की चिंता बढ़ रही है।

ट्रंप ने बदली अमेरिकी विदेश नीति
द्विपक्षीय अमेरिकी विदेश नीति के रुख को पलटते हुए, ट्रंप ने एक ही सांस में भारत और पाकिस्तान के बारे में बात की है। दोनों देशों को “महान” घोषित किया है और पाकिस्तान को “शानदार लोग” बताया है जो “अविश्वसनीय उत्पाद बनाते हैं।” हालांकि, पाकिस्तान के इन्हीं अविश्वसनीय उत्पादों ने पिछले महीने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की जान ले ली थी।

मोदी-शहबाज को एक नजर से देख रहे ट्रंप
ट्रंप ने आगे बढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बारे में एक ही सांस में बात की और कहा कि उनका प्रशासन “प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनीति कौशल की सराहना करता है।” हालांकि, इनमें से एक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तीसरी बार चुने गए नेता हैं और दूसरे एक ऐसे नेता हैं जो विवादित संसदीय चुनाव में सैन्य-खुफिया प्रतिष्ठान के साथ सत्ता-साझाकरण समझौते के अनुसार संवैधानिक पद पर हैं।

आतंकवादियों पर मेहरबान हैं ट्रंप
इस महीने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर अपने रुख और पश्चिम एशिया में यमन के हूतियों और सीरिया के अहमद अल-शरा जैसे आतंकवादियों के साथ सौदेबाजी ने डोनाल्ड ट्रंप की साख को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ रहे हैं और जिहाद को सामान्य बना रहे हैं। इससे पहले तक अमेरिका आतंकवाद पर समझौता करने से पहले सोचता था, लेकिन अब वही देश हर तरह के जिहादियों के सीधे संपर्क में है। इसी ट्रंप प्रशासन ने अपने पहले कार्यकाल में तालिबान के साथ भी समझौता किया था, जिसके तहत अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी हुई थी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...