13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयTrump Tariffs:अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की: ट्रम्प...

Trump Tariffs:अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की: ट्रम्प ने G-7 देशों को रूस पर दबाव बनाने के लिए कहा

Published on

Trump Tariffs:एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह भारत पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी भी दे रहे हैं. रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने अब भारत और चीन पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का नया कदम उठाया है. यूरोपीय संघ के बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प ने G-7 देशों से भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की है.

ट्रम्प G-7 देशों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रपति ट्रम्प चाहते हैं कि G-7 देश भारत और चीन, जो रूस से तेल खरीदते हैं, उन पर 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाकर आर्थिक दबाव डालें. इसके लिए, वह G-7 देशों के वित्त मंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉल के माध्यम से बैठक करेंगे. G-7 के अध्यक्ष कनाडा ने राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा टैरिफ लगाने और बैठक के लिए की गई अपील की पुष्टि की है. कनाडा का कहना है कि यह रूस की युद्ध छेड़ने की क्षमता पर दबाव बढ़ाएगा. बैठक में इसके लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया जा सकता है.

रूस पर दबाव बनाने की कोशिश

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. इसके लिए, वे रूस पर आर्थिक दबाव डाल रहे हैं. इसी कारण वे रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाकर आर्थिक दबाव बढ़ा रहे हैं, ताकि रूस पर दबाव बने और उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए पैसा न मिले. यही वजह है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ लगाया है, जिससे भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है. अब ट्रम्प चाहते हैं कि अन्य देश भी भारत पर टैरिफ लगाएं.

यह भी पढ़िए: राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: कृष्णा गौर— 84 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला का राज्यमंत्री श्रीमती…

यूरोपीय संघ की क्या थी प्रतिक्रिया?

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूरोपीय संघ से भी चीन और भारत पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की थी. हालांकि, यूरोपीय संघ (EU) राष्ट्रपति ट्रम्प के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है, क्योंकि संघ को भारत और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद आर्थिक जोखिम और जवाबी कार्रवाई का डर है. इसलिए, संघ दोनों व्यापारिक साझेदारों पर भारी टैरिफ लगाने के बजाय, साल 2027 तक रूस पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने के पक्ष में है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...