14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज शरीफ और बिलावल को TTP की धमकी- सेना के गुलाम बने...

शहबाज शरीफ और बिलावल को TTP की धमकी- सेना के गुलाम बने रहे तो भुगतोगे

Published on

नई दिल्ली,

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं को धमकी दी है. टीटीपी का कहना है कि अगर वे संगठन के खिलाफ ऐसे ही कड़े कदमों का समर्थन करना जारी रखेंगे तो यह उनके लिए सही नहीं होगा. टीटीपी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को यह चेतावनी दी है.

टीटीपी ने जारी बयान में कहा है कि अगर ये दोनों पार्टियां अपने रुख पर ऐसे ही अड़ी रहेंगी और सेना की गुलाम बनी रहेंगी तो इन पार्टियों के आकाओं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि अवाम को इस तरह के लोगों के करीब आने से बचना चाहिए.

जेहाद की लड़ाई
संगठन ने कहा कि वह पाकिस्तान में सिर्फ जिहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारा निशाना देश पर कब्जा जमाई सुरक्षा एजेंसियां हैं. तालिबान ने विशेष तौर पर बिलावल भुट्टो को चेतावनी दी, जिनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 के आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थीं.संगठन के बयान में कहा गया कि चूंकि, बिलावल अभी भी युवा है और उसने टीटीपी के खिलाफ खुलेतौर पर युद्ध अभी घोषित नहीं किया है.

टीटीपी ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय से किसी राजनीतिक दल के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है बल्कि दुर्भागय से बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका को अपनी मातृभूमि का दर्जा दे डाला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका को खुश करने के लिए टीपीपी के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए अपनी पार्टी का समर्थन किया है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...