6.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खुलकर खड़ा हुआ तुर्की,...

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खुलकर खड़ा हुआ तुर्की, विदेश मंत्री इशाक डार को किया फोन, स्कूलें बंद, अस्पतालों में आपातकाल लागू

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान में खौफ फैला हुआ है। भारत ने पीओके में आतंकवादियों के कम से कम 9 ठिकानों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान ने अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इतने फर्जी दावे किए जा रहे हैं कि सच और झूठ के बीच अंतर तय करना काफी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फर्जी दावों की बाढ़ है। पाकिस्तान के बड़े बड़े पत्रकार, यहां तक की पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी झूठ बोलते हुए पाए गये हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले कई भारतीय सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया था, लेकिन कुछ ही समय के बाद वो पलट गये। इस बीच तुर्की ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुर्की के विदेश मंत्री से बात करने का दावा किया है। उसने एक्स पर लिखा है कि “तुर्की के विदेश मंत्री ने उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री को फोन करके भारत द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के खिलाफ तुर्की की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने उभरती स्थिति पर निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।” इस बीच पाकिस्तान में हालात काफी तनावपूर्ण हो चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया फर्जी खबरें दिखाकर अपनी जनता को शांत कर रही है। पाकिस्तानी सेना फर्जी खबरों के जरिए अपना पीठ ठोक रही है।

भारत के हमले से पाकिस्तान में हलकान
CNN के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है और बुधवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पाकिस्तान की सेना के मुताबिक हमलों में मारे गए आठ लोगों में से छह लोग पंजाब प्रांत के अहमदपुर ईस्ट और मुरीदके में हुए हमलों में मारे गए। हालांकि सीएनएन ने दावे की पुष्टि नहीं की है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा है कि उन्होंने पंजाब के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने बचाव दल, जिला प्रशासन और अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रांत में शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। मरियन नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अगर युद्ध थोपा गया तो वह “एक सेना” बन जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत ने इसे शुरू किया, हम इसे खत्म करेंगे।” उन्होंने कहा कि पूरा देश पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गीदड़भभकी देते हुए लिखा है कि “पाकिस्तान भारत की आक्रामकता की कड़ी निंदा करता है, जो पाकिस्तान की संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है। इसने क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल दिया है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुसार जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। हम हर तरह से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।”

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...