10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUAE ने पाकिस्तानियों की एंट्री पर लगाया बैन? दूतावास ने दिया ये...

UAE ने पाकिस्तानियों की एंट्री पर लगाया बैन? दूतावास ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के कई शहरों के नागरिकों को यूएई की ओर से वीजा देने पर प्रतिबंध लगाने वाली कुछ रिपोर्ट्स को लेकर पूरे पाकिस्तान में हलचल मची हुई थी. हालांकि, अब इस दावे की सच्चाई सामने आई है. पाकिस्तान में यूएई दूतावास ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है और कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात की ओर से ऐसा किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि ऐसा कोई बैन यूएई की ओर से नहीं लगाया गया है. पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के किसी भी शहर के नागरिकों पर यूएई जाने के लिए किसी तरह का वीजा बैन नहीं लगाया गया है.

पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि, “हमने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं. हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस तरह का कोई भी बैन यूएई की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों पर नहीं लगाया गया है.”पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आई है, जब पाकिस्तान के कई शहरों के लोगों पर यूएई वीजा बैन होने की खबरों ने हड़कंप मचाया हुआ है. पत्रकारों ने जब इस बारे में सवाल पूछा तो पाकिस्तानी विदेश विभाग की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया है.

यूएई की ओर से भी दी गई सफाई
दूसरी ओर, यूएई ने भी इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है. यूएई ने इसे फर्जी खबर बताया है. पाकिस्तान में यूएई के राजदूत बखीत अतीक अल ने कहा कि इस तरह का कोई भी प्रतिबंध यूएई की ओर से नहीं लगाया गया है.पिछले ही महीने यूएई सरकार ने वीजा गाइडलाइंस में बदलाव किया था. नए नियमों के तहत उन सभी लोगों को वीजा नहीं दिया जाएगा, जिसके पासपोर्ट पर सिंगल नाम है, यानी जिसके नाम के पीछे सरनेम नहीं है.ऐसे में उन पाकिस्तानी नागरिकों को भी वीजा से रोक दिया गया, जिनके पासपोर्ट पर सिंगल नाम लिखा हुआ था. हालांकि यह नियम सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि सभी के लिए था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...