11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में ठंड से कांप रहे थे यूएई के शेख, दोस्‍त पुतिन...

रूस में ठंड से कांप रहे थे यूएई के शेख, दोस्‍त पुतिन ने दिखाई दरियादिली, दे दी अपनी जैकेट

Published on

मास्‍को

संयुक्‍त अरब अमीरात के शेख मोहम्‍मद बिन जायेद के रूस दौरे के बीच रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की दरियादिली ने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है। मंगलवार को बेहद गरम मौसम वाले देश यूएई के शासक शेख मोहम्‍मद दरअसल, अपने परंपरागत लिबास में रूस पहुंचे थे। मास्‍को में पुतिन के साथ बैठक के दौरान उन्‍हें ठंड लगने लगी। रूस की कड़ाके की ठंड में दोस्‍त की यह हालत देख पुतिन से रहा नहीं गया और उन्‍होंने अपनी जैकेट उतारकर शेख मोहम्‍मद को पहना दी।

इस पूरी घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुतिन यूएई के शासक को उनकी कार तक छोड़ने के लिए बाहर भी आए। वीडियो में शेख मोहम्‍मद पुतिन की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। पुतिन और शेख दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यूएई के लोग अब पुतिन को इस दरियादिली के लिए धन्‍यवाद दे रहे हैं। इससे पहले शेख मोहम्‍मद ने यूक्रेन की जंग के बीच रूसी राष्‍ट्रपति से मुलाकात की। यूएई की मीडिया के मुताबिक दोनों ही नेताओं ने ओपेक प्‍लस के तेल के उत्‍पादन में कटौती के फैसले की तारीफ की।

अमेरिका तेल को लेकर बुरी तरह से सऊदी अरब पर भड़का
पुतिन और शेख ने दोनों ही देशों के रिश्‍तों को काफी अहम करार दिया और कहा कि यह क्षेत्र और दुनिया की स्थिरता के लिए एक महत्‍वपूर्ण कारक है। वह भी तब जब आज अंतरराष्‍ट्रीय रिश्‍तों में सभी तरह की कठिनाइयां आ रही हैं। पुतिन ने तेल कटौती पर हो रही आलोचना पर सफाई दी कि हमारा फैसला किसी के खिलाफ नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हमारे कदम का उद्देश्‍य वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाना है ताकि सप्‍लाइ और डिमांड को संतुलित किया जा सके।

यूएई, सऊदी अरब और रूस ओपेक प्‍लस गठबंधन के सदस्‍य देश हैं। तेल के उत्‍पादन में कटौती के फैसले अमेरिका बुरी तरह से सऊदी अरब पर भड़का हुआ है। बाइडन ने तो खुलेआम सऊदी अरब को चेतावनी तक दे डाली है। ओपेक प्‍लस ने यह फैसला ऐसे समय पर किया है जब यूक्रेन युद्ध के बीच तेल की बढ़ती कीमतों से दुनिया बेहाल है। इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...