11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की राजधानी मॉस्को में एयरपोर्ट पर यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला,...

रूस की राजधानी मॉस्को में एयरपोर्ट पर यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला, कई फ्लाइटों का ऑपरेशन सस्पेंड, हवा में भटकता रहा कनिमोई का विमान

Published on

मॉस्को

रूस की राजधानी मॉस्को में एयरपोर्ट पर घातक ड्रोन हमला हुआ है। माना जा रहा है कि ये ड्रोन हमला यूक्रेन ने किया है, जिसके बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर ट्रैफिक काफी देर तक बाधित रहा। मॉस्को के मेयर और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कई फ्लाइटों के उड़ान में व्यवधान की बात मानी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की यात्रा पर गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल की फ्लाइट भी मॉस्को एयरपोर्ट के आसपास काफी देर तक भटकती रही। जिसमें कनिमोई करुणानिधि भी बैठी थीं। हालांकि बाद में उनका विमान सही सलामत एयरपोर्ट पर उतर गया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक आधी रात से मॉस्को की ओर उड़ रहे 23 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने टेलीग्राम पर कई पोस्ट में लिखा है कि “आपातकालीन सेवा एक्सपर्ट्स गिरे हुए मलबे के स्थान पर काम कर रहे हैं।”

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान रूस की यात्रा पर मॉस्को गईं डीएमके सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौराम मॉस्को एयरपोर्ट पर अफरातफरी मची थी। थांथी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले के कारण विमान लैंड नहीं कर सका। इस घटना के बाद, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों का संचालन कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।

मॉस्को एयरपोर्ट पर यूक्रेन का ड्रोन हमला
रिपोर्ट के मुताबिक कई घंटों के बाद भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल जिस विमान से यात्रा कर रहा था, वह सुरक्षित रूप से लैंड करने में कामयाब रहा। आपको बता दें कि भारत-पाक संघर्ष के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान और आतंकवादियों के नेक्सस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल अलग अलग देशों की यात्रा कर रहा है और एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में मॉस्को पहुंचा है। दूसकी तरफ मॉस्को के मेयर के मुताबिक यह हमला शहर की ओर 27 ड्रोन लॉन्च किए जाने के एक दिन बाद हुआ। कीव ने रविवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन तैनात किए। तीन साल से ज्यादा समय से यूक्रेन और रूस के बीच जंग चल रहा है, जो अभी भी निर्यायक मोड़ पर नहीं पहुंचा है। यूक्रेन अकसर रूस के अलग अलग हिस्सों पर ड्रोन हमले करता रहता है, जिसका रूस पर कोई असर देखने को नहीं मिला है।

रूस के विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने बताया कि गुरुवार को मॉस्को के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं। रोसावियात्सिया ने टेलीग्राम पर बताया कि शहर के मुख्य शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे के साथ-साथ वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की में विमानों को रोका गया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव और पश्चिम द्वारा बिना शर्त और तत्काल युद्ध विराम के आह्वान को बार-बार खारिज किया है। 2022 के फरवरी में युद्ध शुरू करने के बाद रूस, अब यूक्रेन के 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सों पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है और अब उसकी कोशिश कुछ और रणनीतिक तौर पर अहम शहरों पर कब्जा करने का है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...