8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन के आदेश पर अमेरिकी सेना का जोरदार प्रहार, सीरिया में ईरानी...

बाइडन के आदेश पर अमेरिकी सेना का जोरदार प्रहार, सीरिया में ईरानी सेना के ठिकाने तबाह

Published on

बेरूत

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर अमेरिकी सेना ने पूर्वी सीरिया में ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड समर्थित मिलिशिया की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। सेना ने बुधवार तड़के यह जानकारी दी। सीरिया की सरकारी मीडिया और ईरान ने दीर एज़-जोर को निशाना बनाने वाले हमलों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी सेना के मध्य कमान के अनुसार, हमले लक्षित थे, जिसका मकसद जोखिम तथा जानमाल के नुकसान को कम करना था। हालांकि, अमेरिकी सेना ने निशाना बनाए गए क्षेत्रों की पहचान नहीं की और न ही हमलों से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर ये हवाई हमले किए गए। मध्य कमान के प्रवक्ता कर्नल जो बुकिनो ने एक बयान में कहा, ‘आज के हमले अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए जरूरी थे।

कर्नल बुकिनो ने बताया कि यह हमला 15 अगस्त को अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमले के जवाब में किया गया। गौरतलब है कि 15 अगस्त को हुए हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा कथित तौर पर भेजे गए ड्रोन ने अमेरिकी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अल-तंफ सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था। दीर एज़-जोर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत है, जिसकी सीमा इराक से लगती है। यहां तेल के कई स्रोत हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...