3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ बनाना चाहते हैं सामान्‍य रिश्‍ते… पाकिस्‍तान और इंडिया में...

भारत के साथ बनाना चाहते हैं सामान्‍य रिश्‍ते… पाकिस्‍तान और इंडिया में ‘युद्ध’ के बाद तालिबान का बड़ा बयान, मुनीर को लगेगी मिर्ची

Published on

काबुल

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भारत के साथ रिश्ते को सामान्य करने की इच्छा जाहिर की है। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक अहम बयान में कहा कि अफगानिस्तान की ख्वाहिश भारत से बेहतर संबंध रखने की है। साथ ही अफगानिस्तान के विकास के लिए हम बाहरी निवेश का स्वागत करते हैं। तालिबान प्रवक्ता की यह टिप्पणी भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की मुलाकात के बाद आई है। तालिबान ने हालिया भारत-पाक संघर्ष में भी दिल्ली को समर्थन दिया है।

अफगानिस्तान की सत्ता पर अगस्त 2021 में तालिबान ने कब्जा कर लिया था। तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद पहली बार भारत सरकार और तालिबान के बीच उच्च स्तरीय संपर्क हुआ है। मुत्तकी का अगले सप्ताह ईरान और चीन की यात्रा से पहले जयशंकर को फोन करना महत्वपूर्ण है। यह बातचीत दुबई में जनवरी में मुत्तकी और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की मुलाकात और पहलगाम हमले के बाद अफगानिस्तान के साथ संबंधों पर आधारित थी।

संबंध फिर से शुरू करने की जरूरत
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने जयशंकर और मुत्तकी के बीच हुई बातचीत के बारे में कहा, ‘अफगानिस्तान के भारत के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। इन संबंधों को अब फिर से शुरू और सामान्य करने की जरूरत है। हमारी एक संतुलित नीति है और अफगानिस्तान में निवेश करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए हमारे दरवाजे सभी देशों के लिए खुले हैं।’ शाहीन ने आगे कहा कि हम सब कुछ नए सिरे से बना रहे हैं। हमें ऐसे संबंधों की जरूरत है, जिससे अफगानिस्तान के विकास का रास्ता भी निकले।

गुरुवार को हुई फोन कॉल के दौरान जयशंकर ने मुत्तकी के भारत और अफगानिस्तान के बीच झूठी और निराधार खबरों के माध्यम से अविश्वास पैदा करने के हालिया प्रयासों को दृढ़ता से खारिज करने का स्वागत किया। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया गया था कि पहलगाम हमले और बाद के तनाव में तालिबान का नाम घसीटा था। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करती हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...