17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के लिए कब्रिस्तान बना वजीरिस्तान, टीटीपी के हमलों में 7 सैनिकों...

पाकिस्तान के लिए कब्रिस्तान बना वजीरिस्तान, टीटीपी के हमलों में 7 सैनिकों की मौत, एक का गला काट ले गए चरमपंथी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे का उत्तरी वजीरिस्तान जिला पाकिस्तानी सेना के लिए कब्रिस्तान बन गया है। इस जिले में गुरुवार को हुए एक हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 7 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने चार सैनिकों की मौत की बात स्वीकारी है, जिसमें एक लेफ्टिनेंट रैंक का अधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट का गला काटकर हत्या कर दी थी।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। उसने दावा किया है कि उसने दक्षिणी वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में दारी निश्तार चेक पोस्ट पर हमले में एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने लेफ्टिनेंट दानियाल सहित केवल 4 सैनिकों के मारे जाने और 7 सैनिकों के घायल होने की बात स्वीकार की है।

घायल सैनिकों का किया गया एयरलिफ्ट
मारे गए अन्य सैनिकों के नाम इश्फाक बट, अब्दुल मन्नान, नायब सूबेदार काशिफ और सिपाही हमीदुल्लाह है। ये सैनिक उत्तरी वजीरिस्तान में दारी निश्तार चेक पोस्ट की सुरक्षा में तैनात थे। घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मौके पर बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर आतंकवादियों की खोजबीन की जा रही है। हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के कारण सैन्य अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आतंकवादियों का गढ़ है उत्तरी वजीरिस्तान
खैबर पख्तूनख्वा का उत्तरी वजीरिस्तान जिला आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। इस जिले पर पूरी तरह से पाकिस्तान विरोधी आतंकवादियों का शासन है। ऐसे में इस इलाके में घुसने वाली पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले होते रहे हैं। उत्तरी वजीरिस्तान जिला पाकिस्तान के वजीरिस्तान का उत्तरी भाग है। यह जिला अफगानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है और 4,707 वर्ग किलोमीटर में फैला है। उत्तरी वजीरिस्तान की राजधानी मिरानशाह है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...