6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हमने भारत को हराया… लश्कर आतंकी का शेख हसीना की...

बांग्लादेश में हमने भारत को हराया… लश्कर आतंकी का शेख हसीना की सरकार गिराने का दावा, अब दी नई गीदड़भभकी

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी मुजम्मिल हाजमी ने दावा किया है कि बीते साल शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता से हटाने में उसके गुट की भूमिका थी। पंजाब के गुजरांवाला में एक कार्यक्रम में बोलते हुए हाजमी ने भारत और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उसने भारत से लड़ाई जारी रखने की कसम खाते हुए कहा कि बांग्लादेश में हमने दिल्ली की तरफदारी करने वाली शेख हसीना को सत्ता से हटाया और नरेंद्र मोदी को वहां हार देखनी पड़ी। इसी तरह से हम आगे भी भारत को दूसरे मोर्चों पर हराएंगे।

संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी घोषित लश्कर के मुजम्मिल हाजमी की एक वीडियो क्लिप सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने एक्स पर शेयर की है। इसमें वह ना सिर्फ भारत विरोधी काम करना कबूल कर रहा है बल्कि भविष्य में भी इनको जारी रखने की बात कह रहा है। हाजमी की बातों से साफ है कि वह भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से बौखला कर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, दूसरे नेताओं और सेना को धमकियां दे रहा है।

शेख हसीना को हटाने के पीछे लश्कर!
हाजमी का दावा है कि पिछले साल शेख हसीना को सत्ता से हटाने में एलईटी की भूमिका थी। पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी का कहना है कि एलईटी को सीआईए और पाकिस्तानी एजेंसियों से फंड मिलता रहा है। ऐसे में इस बात में आश्चर्य नहीं लगता है कि ढाका में हसीना के तख्तापलट में लश्कर का रोल रहा हो। ये भी साफ दिख रहा है कि हसीना के हटने के बाद वॉशिंगटन और इस्लामाबाद का बांग्लादेश के लिए समर्थन बढ़ा है।

मुजम्मिल हाजमी वीडियो में कह रहा है, ‘हम गोली से नहीं डरते। हम मिसाइल से नहीं डरे तो गोली से कैसे डर जाएंगे। हमें खौफजदा करने की कोशिश पहले भी हिंदुस्तान की ओर से होती रही है लेकिन हम कभी नहीं डरे और अब भी हम नहीं डरेंगे। पाकिस्तान वो मुल्क है, जो अपने दुश्मन को माफ नहीं करता है। नरेंद्र मोदी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि पाकिस्तान से जवाब नहीं मिलेगा, हम जवाब देंगे।’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हलचल
भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में जबरदस्त एक्शन करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इनमें से कुछ टारगेट जैश ए मोहम्मद और लश्कर तैयबा के गढ़ थे। ऐसे में इस हमले के बाद से बौखलाए लश्कर और जैश के आतंकी लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...