12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदिल्‍ली में छोले-भटूरे खा रहे थे… पाकिस्तानी आर्मी ने किया भारत की...

दिल्‍ली में छोले-भटूरे खा रहे थे… पाकिस्तानी आर्मी ने किया भारत की राजधानी तक ड्रोन पहुंचाने का दावा, लोगों ने कर दी फजीहत

Published on

इस्लामाबाद

भारत के साथ चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बारे में पाकिस्तान की ओर से कई अजीब दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी कह रहे हैं कि इस लड़ाई में उन्होंने भारत को पूरी तरह से पछाड़ दिया है। अपनी जीत के इस हवाई दावे को साबित करने के लिए पाकिस्तान की सेना की ओर से कई ऐसे हास्यास्पद तर्क दिए जा रहे हैं, जिनसे उनकी ही फजीहत हो जा रही है। पाकिस्तान आर्मी का एक ऐसा ही दावा उनकी ओर से भारतीय सीमा में भेजे गए ड्रोन को लेकर है। पाकिस्तानी सेना ने दिल्ली तक अपने ड्रोन पहुंचाने का दावा किया है। इस दावे का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है।

पाकिस्तान के बड़े सैन्य अधिकारी, डीजी ISPR अहमद शरीफ चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में चौधरी कह रहे हैं, ‘हमने अपने ड्रोन अटैक से भारत को चौंका दिया। पाकिस्तान के ड्रोन भारत के कई शहरों तक पहुंच गए थे। हमारे ड्रोन भारत के दूसरे अहम शहरों तक ही नहीं राजधानी नई दिल्ली के ऊपर मंडरा रहे थे।’

पाक आर्मी का उड़ा मजाक
चौधरी की इस क्लिप को भारत में कई सोशल यूजर्स ने शेयर करते हुए उनके दावे का मजाक उड़ाया है। यूजर्स का कहना है कि ये पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली में छोले भटूरे खाने आए थे। कई यूजर्स से पाक जनरल की लंबी-लंबी फेकने कहा। पाकिस्तान के इस दावे का मजाक उड़ने की वजह ये है कि इस संघर्ष में दिल्ली के आसपास किसी तरह की कोई हलचल देखने को नहीं मिली। पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत में हमले की कोशिश जरूर की लेकिन उसके ड्रोन सीमा के आसपास के सूबों पंजाब और कश्मीर में ही मार गिराए गए।

भारत के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से लगातार ये देखा गया है कि पाक आर्मी ने प्रोपेगैंडा का भरपूर सहारा लिया है। पाक आर्मी की ओर से अपनी बात को बढ़ा-चढ़ाकर और इस तरह से पेश किया गया है, जिससे उनकी अपनी पब्लिक को लगे कि भारत को बड़ा झटका उनकी सेना ने दे दिया है। हालांकि भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करने की कोशिश की गई है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...