10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअल-अक्सा मस्जिद विवाद के बीच ईसाइयों के निशाने पर क्यों आया इजरायल

अल-अक्सा मस्जिद विवाद के बीच ईसाइयों के निशाने पर क्यों आया इजरायल

Published on

नई दिल्ली,

अल-अक्सा मस्जिद विवाद के बीच इजरायल के यरुशलम के कब्रिस्तान में ईसाइयों की कब्र टूटी-फूटी मिलने से इजरायल सरकार एक बार फिर धार्मिक कट्टरता के आरोपों के घेरे में है. सीसीटीवी फुटेज में यहूदी पोशाक पहने लोगों को तोड़फोड़ करते दिखने के बाद इजरायल सरकार ने सफाई देते हुए कहा है कि अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

दरअसल, इजरायल के धुर दक्षिणपंथी नेता के यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद दौरे के बाद इस्लामिक देशों ने कड़ी चेतावनी दी है. अल-अक्सा मस्जिद भी यरुशलम में ही स्थित है. इस प्राचीन स्थल को यहूदी, मुस्लिम और ईसाई का संगम स्थल माना जाता है. लेकिन पिछले कई सालों से यह जगह विवादों के घेरे में है.

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, एक एंग्लिकन बिशप होसाम नौम ने बताया कि यरुशलम के पुराने शहर में 30 से ज्यादा ईसाई कब्रों में तोड़फोड़ की गई है. जिसके बाद पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, सियोन पर्वत (Mount Zion) पर स्थित कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की गई है. ईसाइयों का मानना है कि इसी स्थान पर यीशु ने अंतिम बार भोजन ग्रहण किया था.चर्च के अधिकारियों ने बताया है कि कब्र में तोड़फोड़ का पता मंगलवार को चला है. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक जनवरी को यहूदी पोशाक पहने हुए दो लोग कब्रिस्तान में फोड़फोड़ करते दिख रहे हैं.

ईसाइयों के खिलाफ नफरतः चर्च
चर्च के बिशप होसाम नौम ने क्षतिग्रस्त कब्र को लेकर कहा कि हम न केवल निराश हैं बल्कि हम बहुत दुखी भी हैं. वहीं, यरुशलम के एपिस्कोपल डायोसिस (Episcopal Diocese ) चर्च ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए इस तोड़फोड़ को धार्मिक कट्टरता और ईसाइयों के खिलाफ नफरत बताया है.सियोन पर्वत यरुशलम स्थित पुराने शहर की दीवारों के बाहर स्थित है. यह स्थल तीर्थयात्रियों को भी आकर्षित करता है. इस कब्रिस्तान की स्थापना 19वीं शताब्दी के मध्य में की गई थी. इस कब्रिस्तान में पादरी, वैज्ञानिकों और राजनेताओं सहित कई हस्तियों की कब्र है.

सरकार ने क्या कहा
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए यरुशलम के सियोन माउंट कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने लिखा है कि इजरायल अपनी स्थापना के बाद से ही सभी धर्मों के लोगों के लिए पूजा और धर्म की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है और इस नीति को जारी रखेगा.इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस तोड़फोड़ को अनैतिक और धर्म का अपमान बताते हुए कहा है कि अपराधियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.इजरायली पुलिस ने मंगलवार को बताया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

इजरायली मंत्री के अल-अक्सा मस्जिद दौरे के बाद विवाद
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री और कट्टर दक्षिणपंथी मंत्री इतामार बेन-गविर के अल-अक्सा मस्जिद दौरे के बाद इजरायल एक बार फिर विवादों में हैं. इस दौरे के बाद अरब देशों और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत कई इस्लामिक देशों ने इजरायल को चेतावनी भी दी है. इसके अलावा इस्लामिक देशों का संगठन ओआईसी और फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि मंत्री का यह दौरा अल-अक्सा मस्जिद की यथास्थिति बदलने की कोशिश है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...