7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में जून 2026 तक होंगे चुनाव? मोहम्मद यूनुस ने तय की...

बांग्लादेश में जून 2026 तक होंगे चुनाव? मोहम्मद यूनुस ने तय की समयसीमा, क्या मान जाएंगे राजनीतिक दल

Published on

ढाका:

बांग्लादेश के विपक्षी दलों ने अंतरिम सरकार पर चुनाव कराने को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। इस बीच अंतरिम सरकार के सर्वेसर्वा मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में चुनाव की समयसीमा तय कर दी है। उन्होंने जापान यात्रा के दौरान घोषणा की है कि बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव इस साल दिसंबर से जून 2026 के बीच हो सकते हैं। यूनुस की टिप्पणी उसी समय आई है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ढाका में चुनाव की मांग को लेकर एक विशाल रैली आयोजित की। इस रैली में बीएनपी के नेताों ने मोहम्मद यूनुस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यूनुस पर बांग्लादेश की विदेश नीति से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

यूनुस ने चुनाव पर क्या कहा
इस बीच जापान की राजधानी टोक्यो में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, मोहम्मद यूनुस ने चुनावों के आह्वान को स्वीकार किया और कहा कि वे दिसंबर 2025 की शुरुआत में हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “जब चुनाव होते हैं तो एक निर्वाचित सरकार जिम्मेदारी लेती है, और हम इसे उन्हें सौंप देते हैं। लोग उन्हें यह बताने पर जोर दे रहे हैं कि चुनाव कब होंगे क्योंकि राजनेता अपनी सत्ता की सीटों पर पहुंचने के लिए बहुत अधीर हैं। इसलिए मैं कुछ समय से उनसे वादा कर रहा हूं। यह इस साल दिसंबर में या 2026 के जून में हो सकता है, इसलिए छह महीने का अंतराल, इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितनी तेजी से सुधार कर सकते हैं।”

चुनाव सुधार की आड़ में छिप रहे यूनुस
ढाका ट्रिब्यून ने यूनुस के हवाले से कहा, “अगर सुधार धीमे हैं और कुछ हासिल नहीं हुआ तो हमारे पास लंबा समय है। और लंबा समय अंतहीन नहीं चल सकता। इसे जून 2026 तक पूरा करना होगा।” मोहम्मद यूनुस पर इससे पहले भी जानबूझकर बांग्लादेश में चुनाव करवाने से पीछे हटने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, मोहम्मद यूनुस चुनाव सुधार की आड़ में अपने फैसले का बचाव करते रहे हैं।

बीएनपी ने यूनुस पर साधा निशाना
बीएनपी ने अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि अगले चुनाव की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “राष्ट्रीय चुनावों को लेकर पहले से ही बहाने बनाए जा रहे हैं। 10 महीने बाद भी अंतरिम सरकार ने चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है।” रहमान ने कहा कि अतीत में, कार्यवाहक सरकार के तीन महीने के भीतर चुनाव हुए हैं। हालांकि, शेख हसीना के इस्तीफे के बाद, यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने अभी तक चुनावों पर फैसला नहीं किया है। लंदन से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए रैली में शामिल होते हुए रहमान ने आगे कहा, “राष्ट्रीय चुनाव दिसंबर तक होने चाहिए। तैयारी तुरंत शुरू होनी चाहिए।”

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...