15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययोगी के बयान पर पाकिस्तान आगबबूला, पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने दे डाली...

योगी के बयान पर पाकिस्तान आगबबूला, पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने दे डाली नसीहत, कहा- नहीं जानते इस्लाम की ताकत

Published on

इस्लामाबाद

भारत के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने पाकिस्तान ने हलचल मचा दी है। योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या फिर हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने महर्षि अरविंद के साल 1947 में दिए गए बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने प्रतिक्रिया दी है।

अब्दुल बासित ने पाकिस्तान के खत्म हो जाने की भविष्यवाणी का विरोध बताया और कहा कि उनका देश बना रहेगा। हालांकि, अब्दुल बासित को योगी आदित्यनाथ के बयान का मतलब ही समझ नहीं आया और ये बात उन्होंने खुद स्वीकार की। यूट्यूब पर अपने व्लॉग में बोलते हुए बासित ने पाकिस्तान का आध्यात्मिक आधार न होने की बात का खंडन किया और दावा किया कि पाकिस्तान का निर्माण ही आध्यात्मिक आधार पर हुआ है।

इस्लाम को बताया आधार
बासित ने इस्लाम को पाकिस्तान का सबसे बड़ा आधार बताया। बासित ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में अस्तित्व नहीं है। बल्कि, हमारे तो देश का आधार ही इस्लाम के आधार पर है। यह आध्यात्मिक ही है। मुझे नहीं समझ आता कि महर्षि अरविंद ने यह विचार कहां से लिया और अब इसे योगी आदित्यनाथ ने इसे दोहराया है। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने योगी आदित्यनाथ के बयान को अफसोसजनक बताया था।
पाकिस्तान पर हमले का करारा जवाब देंगे, भारत को धमकी दे रहे असीम मुनीर!

क्या कहा था योगी आदित्यनाथ ने?
14 अगस्त को एक संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खात्मे की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि जब आध्यात्मिक जगत में किसी का वास्तविक स्वरूप नहीं है तो उसको नष्ट ही होना है। उसकी नश्वरता पर हमें शक नहीं करना चाहिए। हमें यह मानना चाहिए कि यह होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गलतियों पर भी ध्यान देने की बात कही, जिसके चलते विदेशी आंक्रांताओं को भारत में घुसने और भारत के धार्मिक स्थलों को तोड़ने और भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का अवसर मिला था।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...