10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeजनसम्पर्कभोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के लगभग 35 प्रमुख इलाकों में रविवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों के चलते सप्लाई 5 से 6 घंटे तक बंद रहेगी। विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिजली से संबंधित अपने जरूरी काम सुबह समय रहते निपटा लें ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कटौती का सबसे ज्यादा असर पटेल नगर, रायसेन रोड, ईदगाह और कोलार रोड जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

प्रमुख इलाकों में कटौती का समय:

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक:
यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
रविशंकर नगर, श्याम नगर, जल विहार, पीएचई कॉलोनी, आईएचएम कॉलोनी कोलार रोड, चिनार वुड लैंड (ए, बी-सी सेक्टर), आम्रपाली इन्क्लेव 1 और 2, गार्डन रेजीडेंसी, जानकी बंगलो एवं नजदीकी इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक (6 घंटे):
पटेल नगर, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, वर्धमान, शुभम ग्रीन, चंबल कॉलोनी, बिजली नगर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
राजीव नगर, लेक व्यू, एनआरआई कॉलोनी, रिजवान बाग, जीएडी चौराहा, ईदगाह, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट एवं आसपास के इलाके।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, मेंटेनेंस का यह कार्य लाइनों की मजबूती और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Read Also :- अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this