31 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराष्ट्रीयउद्योग विभाग ने ‘राइजिंग राजस्थान— पार्टनरशिप कॉन्क्लेव— 2025’ की तैयारियों की समीक्षा...

उद्योग विभाग ने ‘राइजिंग राजस्थान— पार्टनरशिप कॉन्क्लेव— 2025’ की तैयारियों की समीक्षा की

Published on

सम्मलेन का उद्देश्य है सरकार-व्यापार गठजोड़ को मजबूत करना, निवेश परियोजनाओं के कार्यान्वयन को प्रदर्शित करना

‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024’ की उल्लेखनीय सफलता के बाद, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग अब आगामी ‘राइजिंग राजस्थान: पार्टनरशिप कॉन्क्लेव— 2025’ की तैयारियों में जुट गया है। यह कॉन्क्लेव आगामी 11 और 12 दिसंबर  को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। उद्योग भवन में बुधवार को इस सम्बंध में आयोजित बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने  सम्मेलन की रूपरेखा और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।


उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य में किए गए निवेशों के ठोस कार्यान्वयन और विभिन्न सरकारी विभागों की आर्थिक विकास में भूमिका को सामने लाने का कार्य करेगा। साथ ही, उद्योग विभाग द्वारा बुनियादी ढांचा, आईटी, खनन, डीप-टेक, कौशल,बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), जीसीसी (वैश्विक क्षमता केंद्र), स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे विविध क्षेत्रों में निवेश योग्य परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला भी प्रस्तुत की जाएगी। इन परियोजनाओं में निजी क्षेत्र के साथ सह-निर्माण और साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस

यह भी पढ़िए: Bhopal Metro : हर कोई कर रहा बेशब्री से इंतजार आखिर भोपाल में कब से दौड़ेगी मेट्रो जानिए लेटेस्ट अपडेट

बैठक में उद्योग और वाणिज्य आयुक्त श्री रोहित गुप्ता, निवेश संवर्धन ब्यूरो, रीको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि दिसंबर, 2024 में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट में राज्य सरकार ने रेकार्ड 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हस्ताक्षरित किए थे।

यह भी पढ़िए: Vande Bharat Sleeper Train: अब भोपाल से पटना जाना होगा और भी आसान मिलेंगी वर्ल्ड क्लास लक्ज़री सुविधाएं जानिए कैसे

मार्च, 2025 में आयोजित इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई थी कि इनमें से 3.08 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पहले ही जमीन पर उतर चुके हैं।
‘राइजिंग राजस्थान: पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025’ न केवल इन परियोजनाओं की प्रगति और प्रभाव को प्रदर्शित करेगा बल्कि यह निवेशकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद को और सशक्त कर राजस्थान को व्यापार एवं निवेश के लिए एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...