19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा...

ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

Published on

ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर? ट्रम्प टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स ने 29 अगस्त 2025 को एक बड़ा फैसला सुनाया है. दरअसल, कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ को अवैध करार दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रम्प के पास टैरिफ या टैक्स लगाने का अधिकार नहीं है.

अब यह सवाल उठ रहा है कि अमेरिकी कोर्ट के इस फैसले का भारत पर क्या असर होगा? राजनीतिक विश्लेषक नंद गोपाल गुर्जर के अनुसार, अमेरिकी कोर्ट के इस फैसले का भारत या इसकी आर्थिक स्थिति पर बहुत ज्यादा सीधा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले का तात्कालिक प्रभाव बहुत सीमित है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लगाए गए टैरिफ रूस से तेल खरीद और व्यापार असंतुलन के आधार पर लगाए गए हैं.

चीन और कनाडा पर लगे टैक्स पर कोर्ट का क्या रुख है?

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स का यह फैसला डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अप्रैल में लगाए गए पारस्परिक टैरिफ पर है. इसके अलावा, कोर्ट ने अपने फैसले में फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार द्वारा मेक्सिको, चीन और कनाडा पर लगाए गए टैक्स को भी अवैध माना है. आपको बता दें कि ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है.

अमेरिकी अपील कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर लगाए गए टैरिफ का क्या होगा?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी अपील कोर्ट के नवीनतम आदेश के बाद अगर भारत सहित विभिन्न देशों पर लगाए गए कुछ टैरिफ हटा दिए जाते हैं, तो इससे निर्यातकों को बड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल, टैरिफ लगने के बाद निर्यातकों का बढ़ा हुआ खर्च कम हो जाएगा. इससे भारत में फर्नीचर, कपड़ा, आभूषण और झींगा मछली के निर्यात पर असर पड़ेगा. यह फैसला इन उद्योगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़िए: कश्यप मुनि जी की जयंती मनाई

क्या डोनाल्ड ट्रम्प अपील कोर्ट का फैसला मानेंगे?

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह सच है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के पास संविधान में आपातकालीन शक्तियां हैं, लेकिन इनमें टैरिफ या टैक्स लगाने का अधिकार शामिल नहीं है. आपको बता दें कि अपील कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. ट्रम्प ने इस फैसले को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत, चीन, कनाडा सहित जिन देशों पर टैरिफ लगाए हैं, वे अमेरिका के हितों को ध्यान में रखकर लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि अपील कोर्ट का यह आदेश अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत हानिकारक है.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...