14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमॉडल टाउन में बिल्डिंग गिरने से 1 मजदूर की मौत 2 घायल,...

मॉडल टाउन में बिल्डिंग गिरने से 1 मजदूर की मौत 2 घायल, ठेकेदार और मालिक पर कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में दोपहर की भारी बारिश के दौरान दो मंजिला एक बिल्डिंग ढह गई. दो मंजिला बिल्डिंग ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के मालिक की पहचान कर ली गई है. ठेकेदार और बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना महेंद्रू एन्क्लेव में हुई, जहां पुरानी इमारत की मरम्मत की जा रही थी. दोपहर करीब 2.45 बजे बिल्डिंग ढह गई. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ कर्मियों और अन्य बचाव दल के सदस्यों की मदद से विशाल, पवन और जय सिंह नाम के तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया.

इसके बाद तीनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया. मगर, 28 वर्षीय जेसीबी क्रेन चालक विशाल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वहीं, दोनों घायलों की हालत गंभीर है. एक घायल का बसई दारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल और दूसरे का दीपचंद बंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है.

डीएफएस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान चार घंटे से अधिक समय तक चला. उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर एक मोबाइल कंपनी का टावर भी लगाया गया था. इमारत के मालिक की पहचान कर ली गई है. ठेकेदार और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...