12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'डिजिटल अरेस्ट' करके महिला के अकाउंट से उड़ाए 20 करोड़, आधार कार्ड...

‘डिजिटल अरेस्ट’ करके महिला के अकाउंट से उड़ाए 20 करोड़, आधार कार्ड का भी किया जिक्र

Published on

डिजिटल अरेस्ट के मामले तो आपने सुने होंगे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। ये मामला मुंबई का है। यहां पर एक 86 वर्षीय महिला 20.25 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हुई हैं। आप भी ये सुनकर हैरान हो गए होंगे, लेकिन ऐसा सचा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को डराने के लिए डिजिटल अरेस्ट का भी दावा किया था, ताकि वह पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर हो जाए। पैसे जाने के बाद महिला को समझ आया और उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

टेलीग्राम का ग्रुप बनाया
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शायान जमील शेख (20) और राजिक आजम बट (20) हैं। शायान मालाड (वेस्ट) का निवासी है, जबकि राजिक मीरा रोड (ईस्ट) का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि राजिक आजम बट एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का हिस्सा है। उसने Telegram ऐप पर 13 विदेशी नागरिकों का एक ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए वह भारतीय बैंक खातों की जानकारी साझा कर रहा था, ताकि आगे भी धोखाधड़ी की जा सके।

कैसे दिया गया 20 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम?
पुलिस ने बताया कि यह धोखाधड़ी 26 दिसंबर 2024 से 3 मार्च 2025 के बीच हुई। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर सबसे पहले पिछले साल के आखिरी में 86 वर्षीय महिला से संपर्क किया। उन्होंने झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का आधार कार्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करके इंडियन बैंक में एक फर्जी खाता खोला था। आरोपियों ने दावा किया कि इस खाते से बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है और अब पुलिस जल्द ही कार्रवाई करने वाली है।

डराने-धमकाने की रणनीति
आरोपियों ने महिला को डराने की भी पूरी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उन पर और उनके परिवार (बेटी सहित) पर केस दर्ज कर दिया जाएगा। स्कैमर्स ने महिला पर दबाव डालना शुरू किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का दावा करके महिला पर दबाव डाला और पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर किया। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच, पीड़िता ने 20.25 करोड़ रुपए आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़िता को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई है, तो उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, वह साउथ साइबर पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...