11.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपुरानी शराब नीति के पहले पांच दिन में 269 करोड़ का राजस्व,...

पुरानी शराब नीति के पहले पांच दिन में 269 करोड़ का राजस्व, 500 दुकानों को लाइसेंस जारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू होने के बाद पहले पांच दिन में 269 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। यह राजस्व उत्पाद शुल्क, लाइसेंस शुल्क और शराब बिक्री को मिलाकर मिला है। दिल्ली में चार सरकारी विभागों को शराब बिक्री के लिए 500 दुकानों का लाइसेंस दिया गया है। अब तक दिल्ली में 387 शराब की दुकानें खुल पाई हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले कुछ दिनों में सभी शराब की दुकानें खुल जाएंगी। दुकानों में छह प्रीमियम दुकानें हैं, जो शॉपिंग मॉल के अंदर खुली हैं।

आबकारी विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शराब की दुकानें खोलने व अलग-अलग ब्रांड के शराब के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। कुल 700 शराब की दुकानें खोली जानी हैं। दिल्ली में अभी जो शराब के लाइसेंस दुकानों के लिए दिए गए हैं वह जनवरी 2023 तक के लिए हैं। इसके अलावा 926 होटल, क्लब और रेस्तरां के बार लाइसेंस को नवीनीकृत किया गया है। यह लाइसेंस फरवरी 2023 तक के लिए किया गया है। सरकार का कहना है कि शहर में शराब की कालाबाजारी ना हो, इसके लिए 33 टीमों का भी गठन किया गया है।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शराब की आपूर्ति के लिए 72 थोक आपूर्तिकर्ताओं ने 600 ब्रांड पंजीकृत किए हैं, जिनमें से 430 ब्रांड (195 भारतीय और 235 विदेशी) के साथ 60 थोक आपूर्तिकर्ता को लाइसेंस दिया गया है। दिल्ली में सभी तरह के ब्रांड उपलब्ध हों इसके लिए आने वाले दिनों में 1000 से अधिक ब्रांड दिल्ली के बाजार में लाए जाएंगे।

आबकारी विभाग का दावा है कि दिल्ली में वर्तमान में शराब की कोई कमी नहीं है। 12 दिन से अधिक के लिए पर्याप्त शराब उपलब्ध है। विभाग ने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए एम-आबकारी मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है, जिसमें आपूर्तिकर्ता, विक्रेता और खरीदार के लिए कारगर होगा।

दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर प्रीमियम वाइन, बीयर की दुकानें खुलेगी
माइक्रोब्रेवरीज, ड्राफ्ट बियर, वाइन और बीयर की दुकानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अभी तक एक माइक्रोब्रायरी को मंजूरी भी दे दी गई है, जबकि चार आवेदनों पर काम चल रहा है। वहीं ड्रॉट बियर के दो आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। दिल्ली में बीयर और वाइन की प्रीमियम दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो के साथ समझौता किया है। उसके तहत 5 प्रीमियर वाइन और बीयर की दुकानें खोली जाएंगी।

 

 

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...