13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के वेलकम इलाके में 60 राउंड फायरिंग, दो गुटों की गोलीबारी...

दिल्ली के वेलकम इलाके में 60 राउंड फायरिंग, दो गुटों की गोलीबारी में एक लड़की घायल

Published on

नई दिल्ली

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। दो गुटों ने एक दूसरे पर सरेआम गोलियां बरसाईं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 60 राउंड फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। गोलीबारी की इस घटना में एक लड़की घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल लड़की जीटीबी अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शनिवार को राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और गोलीबारी के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल राजा मार्केट वेलकम पर पहुंचे। मौके पर पुलिस टीम को गली में खाली कारतूस पाए गए। घटना के संबंध में फोन करने वाले और अन्य लोगों से पूछताछ करने पर पता चला की गोलीबारी की घटना में एक लड़की घायल हुई है।

पैसों के लेकर चली गोली
गोलीबारी में घायल लड़की की पहचान इफरा, बेटी इरफान के रूप में हुई है। घायल लड़की को इलाज के लिए तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार यह जींस के थोक विक्रेता के बीच पैसों को लेकर लड़ाई थी। इसकी वजह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्राइम टीम ने मौके पर से खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और मेटल के टुकड़े सहित कुल 17 सबूत उठाए हैं। पुलिस के अनुसार घटना की जांच जारी है… कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...