12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय24 घंटे में 79 विमानों को मिली बम की धमकी, एक हफ्ते...

24 घंटे में 79 विमानों को मिली बम की धमकी, एक हफ्ते में 169 से ज्यादा थ्रेट कॉल

Published on

नई दिल्ली,

विमानों में बम की झूठी धमकी की खबरें थम नहीं रही हैं. सोमवार रात से मंगलवार तक कम से कम 79 विमानों में बम की धमकी मिली. जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थी. प्रभावित उड़ानों में 23 इंडिगो, 21 विस्तारा, 12 अकाश और 23 एयर इंडिया की उड़ानें शामिल थीं. फर्जी कॉल के जरिए ये धमकियां दी गई हैं. पिछले एक हफ्ते में विमान में धमकी की कुल 169 खबरें अबतक सामने आ चुकी हैं.

हाल-फिलहाल में ज्यादातर धमकियां जेद्दाह, इस्तांबुल और रियाद की उड़ानों को लेकर थीं. प्रभावित उड़ानों में इंडिगो की फ्लाइट 6E 164 जो मंगलुरु से मुंबई जा रही थी उसे सुरक्षा अलर्ट मिला था. यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और पूरी सुरक्षा जांच की गई. इसी तरह, इंडिगो की उड़ान 6E 75 अहमदाबाद से जेद्दाह जा रही थी. धमकी मिलने के बाद उसे भी चेक किया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई एयरलाइनों ने ऐसे ही धमकी भरे कॉल रिसीव किए हैं, जिससे पूरे देश में उड़ान संचालन में बाधा आई है. शनिवार (19 अक्टूबर) को अकेले 30 से अधिक उड़ानों ने ऐसे संदेश प्राप्त किए. प्रभावित एयरलाइनों में एयर इंडिया, इंडिगो, अकाश एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर शामिल हैं.

अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, अब ऐसे तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब साइबर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है ताकि डार्क वेब पर इन धमकियों के लिंक या ट्रेंड्स का पता लगाया जा सके. इसके अलावा, धमकी देने वाले हैंडल्स के ईमेल और लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. शक है कि इनमे से कुछ विदेशों से संचालित हो सकते हैं. उधर, सोमवार से अब तक लगभग 10 सोशल मीडिया हैंडल्स, जिनमें से अधिकांश ‘X’ प्लेटफॉर्म पर थे, उन्हें या तो सस्पेंड या फिर ब्लॉक कर दिया गया है.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...