13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारत के एयरस्पेस में घुसा बम वाला विमान...', PAK से आया फोन...

‘भारत के एयरस्पेस में घुसा बम वाला विमान…’, PAK से आया फोन और दिल्ली में मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के तेहरान से भारत के एयरस्पेस में आए कथित तौर पर बम वाले विमान ने देश भर की सुरक्षा एजेंसियों में 1 घंटे के लिए कोहराम मचा दिया. ये विमान दिल्ली के एयरस्पेस में उतरना चाहता था लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए इंडियन एयरफोर्स ने इस विमान को जयपुर या फिर चंडीगढ़ में उतरने का ऑप्शन दिया था. लेकिन इस विमान के क्रू ने ये स्वीकार नहीं किया.

बता दें कि पहले ईरान के महान एयर की फ्लाइट संख्या W581 तेहरान से चीन के ग्वांग्झू शहर जा रही थी. विमान के उड़ने के बाद विमान के क्रू को जानकारी मिली कि फ्लाइट में बम है. उस वक्त ये विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस में था. कुछ ही मिनटों में विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस को क्रॉस कर भारत के एयरस्पेस में आ गया. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ये सूचना दी कि तेहरान से उड़े एक विमान में बम की आशंका है और ये विमान दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कर सकता है.

पाकिस्तान से आए इस खबर ने दिल्ली एयरपोर्ट, वायुसेना और भारत की खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. दिल्ली एयरपोर्ट बम के संभावित खतरे अथवा इमरजेंसी लैंडिंग दोनों ही सिचुएशन के लिए तैयार था. तभी लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी विमान के क्रू ने संपर्क किया और बम के खतरे का हवाला देकर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी.

लेकिन दिल्ली एयर ट्रैफिक ने तुरंत इंडियन एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया. कुछ ही मिनटों में इंडियन एयरफोर्स के सुखोई जेट अलर्ट हो गए. देखते ही देखते एयरफोर्स के दो सुखोई जेट ने इंडियन एयरस्पेस में इस ईरानी विमान को घेर लिया. ताकि विमान किसी भी तरह दिल्ली में लैंड न कर सके. वायु सेना सुखोई विमान एक सुरक्षित दूरी से इस विमान को घेरे हुए थे. फिर इस विमान के क्रू से संपर्क स्थापित किया गया. कुछ देर बाद मौके की नजाकत को समझते हुए इस विमान को इंडियन एयरफोर्स ने जयपुर या फिर चंडीगढ़ में लैंड करने का विकल्प दिया.

दुनिया भर की फ्लाइट पर नजर रखने वाली संस्था फ्लाइटरडार24 ने बताया कि इस विमान ने दो बार अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे आने की कोशिश की. यानी कि विमान ने लैंड करने की कोशिश की, लेकिन ये लैंडिंग नहीं हो सकी. 45 मिनट तक दिल्ली से राजस्थान के बीच चक्कर लगाता रहा विमान.

लेकिन विमान के पायलट ने जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने में अनिच्छा जताई. इस बीच इंडियन सिक्योरिजीट एजेंसीज ने तेहरान से संपर्क साधा और इस विमान के बारे में जानकारी मांगी और ये पूछा कि क्या विमान में बम की अफवाह सही है. कुछ ही मिनटों में तेहरान से इस बाबत स्पष्टीकरण या गया कि विमान में बम की अफवाह पुष्ट नहीं है. इसके बाद एयरफोर्स के विमानों ने इस ईरानी फ्लाइट को चीन के ग्वांग्झू शहर की ओर जाने दिया. हालांकि इस दौरान भारत के सभी एयरबेस को अलर्ट कर दिया गया था. और सुरक्षा एजेंसिया चौकस थीं. भारत की सुरक्षा अभी भी इस विमान के रूट पर नजर बनाए हुए है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...