10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसिरफिरे ने एकतरफा प्‍यार में लड़की की मां को उतारा मौत के...

सिरफिरे ने एकतरफा प्‍यार में लड़की की मां को उतारा मौत के घाट, दिनदहाड़े गोलीकांड से दहली दिल्ली

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स ने एक महिला के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी शख्स महिला की बेटी से शादी करना चाहता था। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दिल्ली के आसपास इलाकों में भी दबिश डाल रही है। उधर इस घटना के बाद से ही इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हत्या जैसी वारदात में इजाफा देखने को मिल रहा है।

क्या है मामला?
नार्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें 36 साल की महिला की उसी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अक्सर महिला की बेटी का पीछा करता रहता था। पीछा करने से परेशान महिला ने अपनी बेटी को गुरुकुल में भेज दिया था। एक तरफा प्यार में पागल युवक ने बदला लेने के लिए लड़की की मां को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस
इस मामले में दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी की तलाश कर रही है। महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। आरोपी शख्स को पड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश डाल रही है। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उधर इस वारदात के बाद से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। लोग दिनदहाड़े हत्या की वारदात से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...