10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है. अमानतुल्लाह को आज कोर्ट में पेश किया गया था. अब इस मामले मे 9 मई को सुनवाई होगी.

दरअसल, अमानतुल्लाह खान को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया गया था, लेकिन AAP विधायक अमानतुल्लाह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था. लिहाजा अमानतुल्लाह खान ईडी के समक्ष पेश हुए थे. हालांकि बाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह ईडी के एक समन पर जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए, जबकि ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए कई बार समन किया था, लिहाजा उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. कोर्ट के इसी आदेश का पालन करते हुए अमानतुल्लाह आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए और पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

दिल्ली की एमपी/एमएलए अदालत ने उन्हें 15 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पेश करने पर जमानत मंजूर कर ली है. ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और वक्फ की संपत्तियों को पट्टे पर देने में की गई अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की जांच के मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक को कई बार समन भेजे थे. जांच में शामिल न होने के आरोप में उनके खिलाफ अदालत में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

हालांकि इसी महीने कोर्ट के आदेश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान जांच में शामिल होने ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. वहां उनसे देर रात तक पूछताछ हुई. इसके बाद अफवाह उड़ाई गई कि अमानतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अफवाह उड़ान भरती, इससे पहले ही ईडी ने उसी दिन पूछताछ पूरी कर उनको घर भेजने का ऐलान कर दिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...