9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयACB ने 12 बजे बुलाया, MLA अमानतुल्लाह बोले- नमाज के बाद आऊंगा

ACB ने 12 बजे बुलाया, MLA अमानतुल्लाह बोले- नमाज के बाद आऊंगा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की ओखला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है. जिसमें उन्हें शुक्रवार को 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि एसीबी उनसे वक्फ बोर्ड मामले में जानकारी लेना चाहती है. लेकिन, विधायक ने कहा है कि वो जुमे की नमाज के बाद आयेंगे.

दरअसल, अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में ‘वित्तीय गड़बड़ी’, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में किरायेदारी का निर्माण, वाहनों की खरीद में ‘भ्रष्टाचार’ और दिल्ली वक्फ बोर्ड में सेवा नियमों में उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की ‘अवैध नियुक्ति’ के आरोप हैं. इस संबंध में ACB ने जनवरी 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया था.

विधायक अमानतुल्लाह खान ने ‘आजतक’ से बातचीत करते हुए बताया कि साल 2020 में दिल्ली वक्फ बोर्ड में अस्थायी भर्ती मामले में ACB ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. मैं 2 बजे के बाद एंटी करप्शन डिपार्टमेंट के दफ़्तर जाउंगा.

तीन और लोगों को भेजा गया नोटिस
जानकारी के मुताबिक एसीबी ने इस मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को पेश होने के लिए विधायक अमनतुल्लाह खान के अलावा तीन और लोगों को नोटिस भेजा है. इनमें महफूज मोहम्मद, निबाद खान और खालिद उस्मानी शामिल हैं. तीनों में से दो उस वक्त सेक्शन ऑफिसर रहे हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...