18.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयACP की बेटी गिरफ्तार, मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर चढ़ा दी थी...

ACP की बेटी गिरफ्तार, मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर चढ़ा दी थी कार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के साकेत के मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर कार चढ़ाने वाली दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी गिरफ्तार हो गई है। साथ ही पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी की बेटी ने 34 वर्षीय युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा 16 अक्तूबर की देर रात साकेत मॉल के पास हुआ था।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जुड़ा होने के चलते केस दर्ज नहीं किया। 20 अक्तूबर को मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को लगी, जिसके बाद 20 अक्तूबर की रात केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि घायल रामाशीष कुमार पिलांजी गांव सरोजनी नगर में रहता है और साकेत मॉल की पार्किंग में काम करता है। 16 अक्तूबर की रात 9:36 बजे रामाशिष पार्किंग से एक शख्स को गाड़ी सौंपने के बाद जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार युवती अपनी गाड़ी लेकर आई और उसने रामाशीष को टक्कर मार दी। रामाशीष के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

पार्किंग में काम कर रहे अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साकेत थाना पुलिस जानकारी लेकर चली गई और कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी। आरोपी युवती के पिता दिल्ली पुलिस में एसीपी है और वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली जिला में ही उनकी तैनाती है इसलिए चार दिन तक केस दर्ज नहीं किया।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...