15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयआगरा से ग्वालियर... एसी बोगी की छत पर चढ़कर बंदर ने रेलवे...

आगरा से ग्वालियर… एसी बोगी की छत पर चढ़कर बंदर ने रेलवे को खूब छकाया, एक घंटे लेट हो गई ट्रेन

Published on

ग्वालियर

अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मंगलवार को एक अजीब घटना हुई। एक बंदर ट्रेन की छत पर चढ़ गया और खूब उत्पात मचाया। करंट लगने से वह घायल हो गया। घायल बंदर लगभग 160 किलोमीटर का सफर तय करके डबरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां RPF के जवानों ने उसे बचाया। इस घटना की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे से ज्यादा लेट हो गई।

एसी बोगी पर चढ़ गया बंदर
दरअसल, यह सब आगरा कैंट स्टेशन पर शुरू हुआ। एक बंदर AC बोगी की छत पर चढ़ गया। वहां उछल-कूद करते समय वह करंट की चपेट में आ गया और घायल हो गया। इसके बाद वह कपलिंग के बीच में कूद गया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।

ट्रेन कई जगहों पर रोकी गई
ट्रेन को तुरंत बामोर स्टेशन पर रोका गया। बंदर को नीचे उतारने की कोशिश की गई। लेकिन जैसे ही ट्रेन चलने लगी, बंदर फिर से ट्रेन पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने लगभग 10 मिनट तक ट्रेन की जांच की, लेकिन बंदर कहीं नहीं मिला।

बंदर फिर दिखाई दिया
ट्रेन फिर से चल पड़ी। कुछ देर बाद बंदर फिर से दिखाई दिया। तुरंत ट्रेन को डबरा में रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को ट्रेन की छत से उतारा गया। RPF कर्मी रामनिवास शर्मा ने बताया कि ट्रेन को बिजली की सप्लाई से अलग किया गया। इसके बाद बंदर को नीचे उतारा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन को बिजली की कैनेटविटी से दूर किया गया और बंदर को उतरा गया।

एक घंटे से अधिक लेट हो गई ट्रेन
इस घटना की वजह से ट्रेन लगभग एक घंटे से ज्यादा लेट हो गई। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। लेकिन सभी खुश थे कि बंदर को सुरक्षित बचा लिया गया।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...