12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में फिर जहरीली हुई हवा, AQI लेवल 450 के पार, बढ़ते...

दिल्ली-NCR में फिर जहरीली हुई हवा, AQI लेवल 450 के पार, बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रैप-3 हुआ लागू

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को AQI का लेवल 458 तक पहुंच गया, जिसके मद्देनजर ग्रैप स्टेज 3 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने वायु के खराब स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया। इसके तहत दिल्ली में VS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। इसके साथ की निर्माण कार्य, बिल्डिंग तोड़ने और अन्य कार्यों पर रोक लगी रहेगी।

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार रविवार 14 जनवरी की सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई इंडेक्स 458 रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मंगलवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार होने के संकेत नहीं मिल रहे। इसमें नेहरू नगर में 463, द्वारका सेक्टर-8 में 454, पंजाबी बाग में 446, ओखला फेज 2 में 438 AQI रेकॉर्ड किया गया।

वहीं बात एनसीआर की करें तो नोएडा में 362, ग्रेटर नोएडा में 338, गुरुग्राम में 335, गाजियाबाद में 314, फरीदाबाद में 330 एक्यूआई लेवल रहा। इस दौरान BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंंध लागू रहेगा। यह प्रतिबंध एनसीआर के शहरों पर भी लागू होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

एयर क्वालिटी लेवल (AQI) अगर 0 से 50 के बीच है तो वायु की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में मानी जाती है। एक्यूआई का लेवल 51-100 तक संतोषजनक समझा जाता है। 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 बहुत खराब, 401-500 गंभीर और 500 से ज्यादा होने पर अति गंभीर की श्रेणी में आता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...