16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयएक हमलावर ने पीछे से पकड़ा, दो ने चाकू से गोद डाला......

एक हमलावर ने पीछे से पकड़ा, दो ने चाकू से गोद डाला… बदरपुर में ऐसे हुआ युवक का मर्डर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक कत्ल की वारदात ने सनसनी फैला दी. एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों के बीच हुई कहा सुनी झगड़े में बदल गई थी. बस इसी बात से गुस्साए एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरेआम एक लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला. कत्ल की ये खौफनाक वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो आरोपियों कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विक्की उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन दोनों ने और उनके साथ एक नाबालिग ने मिलकर 20 दिसंबर की रात बदरपुर इलाके में केशव नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वारदात से 2 दिन पहले कोहिनूर उर्फ चवन्नी का केशव के साथ एक शादी समारोह में झगड़ा हुआ था.

20 दिसंबर की रात करीब सवा आठ बजे दिल्ली पुलिस को बदरपुर इलाके से फोन आया और कॉलर ने कहा कि एक युवक को कुछ लोग चाकू मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को आसपास के लोग एम्स लेकर गए हैं, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कत्ल की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज मिल गया. सीसीटीवी में तीन युवक केशव को चाकू मारते हुए नजर आ रहे थे. सीसीटीवी में दिख रहा था कि एक युवक ने केशव को पकड़ा हुआ था जबकि एक चाकू से और दूसरा धारदार हथियार से उसपर लगातार वार कर रहा है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली.

उनकी पहचान कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विक्की के रूप में हुई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को बदरपुर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया. इनसे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है.

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की शाम एक शादी समारोह में केशव की कोहिनूर के साथ लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद केशव ने अपने साथियों के साथ कोहिनूर की पिटाई भी कर दी थी. इसके बाद कोहिनूर में केशव को सबक सिखाने की साजिश रची और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर 20 दिसंबर की रात केशव की हत्या कर दी.

जांच में पुलिस को पता लगा है कि केशव का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अलग-अलग थानों में केशव के खिलाफ 4 लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. पुलिस आगे भी मामले की छानबीन कर रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...