8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयअसिस्टेंट प्रफेसर ने LG बनकर वीसी से की बहन की नियुक्ति की...

असिस्टेंट प्रफेसर ने LG बनकर वीसी से की बहन की नियुक्ति की सिफारिश, ब्रिटेन से किया फोन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में उपराज्यपाल के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईयू) के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। असिस्टेंट प्रफेसर ने खुद को उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना के तौर पर पेश करते हुए शिक्षक के तौर पर बहन की नियुक्त के लिए उसके नाम की कथित सिफारिश की। एलजी सचिवालय न शुक्रवार को यह जानकारी दी। सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक विशेष अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति के लिए 30 सितंबर को जीजीएसआईयू के कुलपति महेश वर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने एलजी बनकर फोन किया।

अर्थशास्त्र विभाग है नियुक्ति
कुलपति ने फोन कॉल की वास्तविकता का पता लगाने के लिए उपराज्यपाल के सचिवालय से संपर्क किया, लेकिन पता चला कि एलजी की ओर से कोई कॉल नहीं की गई थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया। उपराज्यपाल बनकर फोन करने के इस मामले में दो अक्टूबर को द्वारका पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद नियुक्ति की कवायद रद्द कर दी गई। बयान में कहा गया कि जांच के दौरान कॉल करने वाले आरोपी की पहचान अर्थशास्त्र विभाग के एक सहायक प्रोफेसर के रूप में हुई, जिसने विश्वविद्यालय में शिक्षक पद के लिए अपनी बहन के नाम की सिफारिश की थी।

सहायक प्रोफेसर के खिलाफ लुक ऑउट सर्कुल जारी होगा
जांच से पता चला कि यह कॉल ब्रिटेन स्थित नंबर से की गई थी। यह भी पता चला कि सहायक प्रोफेसर की बहन और उसके पिता को भी कॉल करने में इसी नंबर का इस्तेमाल किया गया था। बयान में कहा गया कि दोनों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सहायक प्रोफेसर का नाम लिया जो 27 अगस्त को ब्रिटेन गया था। आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराने की कवायद शुरू की गई है और जांच जारी है।

Latest articles

मप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

भोपाल मप्र के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को हालात...

चाय पीने जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निपानिया इलाके में देर रात एक भीषण सड़क...

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित: नरसिंहपुर प्रदेश में अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

भोपाल मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा...

दादाजी धाम मंदिर में माँ कालरात्रि पूजन, महाष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य आरती आज

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र...

More like this