29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालचाय पीने जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन...

चाय पीने जा रहे चार दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निपानिया इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए गाड़ी की चेसिस को काटना पड़ा।

चाय पीने निकले थे दोस्त, रास्ते में काल बन कर आया ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार, काछी बरखेड़ा निवासी हर्ष मेहर (23) अपने साथियों सतीश मेहर (26), लकी अहिरवार (26) और योगेश उर्फ गब्बर सेन (27) के साथ रात करीब 11:30 बजे चाय पीने के लिए निपानिया की ओर निकले थे। कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी। रात के अंधेरे में कार चला रहे हर्ष को सामने से आ रहे वाहन की चौड़ाई और स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह भीषण भिड़ंत हो गई।
इकलौता बेटा था हर्ष, माता-पिता हैं सरपंच-सचिव

हादसे में जान गंवाने वाला हर्ष मेहर बी.कॉम फाइनल ईयर का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता गुलाब मेहर चंदेरी गांव के सचिव हैं और मां रेखा सरपंच हैं। हादसे के वक्त हर्ष ही कार चला रहा था। मृतकों में शामिल सतीश और लकी भी अपने परिवारों का सहारा थे और खेती-किसानी से जुड़े थे।
चौथा साथी योगेश सेन (27) गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस कटर से काटनी पड़ी कार

हादसा इतना वीभत्स था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और युवक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर तीनों शवों और घायल योगेश को बाहर निकाला गया।

Read Also :- दादाजी धाम मंदिर में माँ कात्यायनी का दिव्य श्रृंगार, 71 अखंड दीपों से जगमगाया दरबार

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...