13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली में खंभों पर...

गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली में खंभों पर लिखे मिले खालिस्तानी समर्थक नारे

Published on

नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस से पहले पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंभे पर ‘एसजेएफ, 26 जनवरी, खालिस्तान’ लिख दिया था। अधिकारी ने कहा, ‘जिस क्षेत्र में ये नारे लिखे हैं, वह बहुत सुनसान है और वहां शायद ही कोई आता जाता है। हमें संदेह है कि व्यक्ति ने सोमवार रात को ये नारे लिखे थे।’

अधिकारी ने कहा, ‘हमारे कर्मी को एक वीडियो के जरिए इस बारे में पता चला। इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।’ पुलिस ने कहा कि वे खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के किसी इलाके में खालिस्तान के समर्थन में इस तरह की भित्ति चित्र बनाई गई हो या कोई बातें लिखी गई हैं। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

खालिस्तान आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। गणतंत्र दिवस के बीच अभी हाल ही में कनाडा-आधारित इस खालिस्तानी संगठन के खूंखार आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु ने एक वीडियो के जरिए धमकी दी है। 1 जुलाई 2020 को पन्नु को आतंकवादी घोषित किया गया था। गुरपतवंत सिंह देश में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने और देश की अखंडता पर चोट करने जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...