8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयईडी के फर्जी समन के नाम पर करोड़ों ठगने की कोशिश, पुलिस...

ईडी के फर्जी समन के नाम पर करोड़ों ठगने की कोशिश, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

जापान की पेंट बनाने वाली एक प्रसिद्ध कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों को कथित रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक झूठे मामले का डर दिखाकर उनसे 15-20 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश की गई। इस मामले में एक गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ईडी और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ईडी ने कहा कि ऐसे लोगों के डाल में न फंसे
ईडी ने यह भी कहा कि लोगों को ऐसे अपराधियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए और एजेंसी के नाम पर जारी समन की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए हर दस्तावेज पर दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन करके देखना चाहिए।एजेंसी ने कहा कि मुंबई से कामकाज संचालित करने वाली प्रतिष्ठित विदेशी कंपनी ‘निप्पॉन पेंट्स’ ने हाल में उसे सूचित किया कि उसके अध्यक्ष और निदेशक को उनके खिलाफ धन शोधन की एक जांच के सिलसिले में दिल्ली में एजेंसी के दफ्तर में पेश होने के लिए समन भेजा गया है।

फर्जी समन भेज लोगों को फंसा रहा था गिरोह
ईडी ने अपने बयान में कहा कि एजेंसी के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यह किया गया। एजेंसी ने कहा कि यह पता चला कि एक अंतर-राज्यीय गिरोह सक्रिय है जो समाज के प्रतिष्ठित लोगों और व्यापारियों को निशाना बना रहा है तथा उन्हें ईडी के नाम पर जाली समन/नोटिस भेजकर धमका रहा है।

उसने कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों ने (इस मामले में) कंपनी (निप्पॉन पेंट्स) के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनके ईडी के कुछ अधिकारियों के साथ अच्छे संपर्क हैं और वे 15-20 करोड़ रुपये में मामले का निपटारा करा सकते हैं।’’ ईडी ने कहा, ‘‘जाल बिछाया गया और गिरोह के सदस्यों को बातचीत के लिए दिल्ली आने को कहा गया।’’ उसने कहा कि कुछ हिचकिचाहट के बाद गिरोह के सदस्य दिल्ली आने को तैयार हो गये और ईडी तथा दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने मुख्य साजिशकर्ता अखिलेश मिश्रा एवं नौ अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...