14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में ऑटो ड्राइवर की हैवानियत! पहले मां से छेड़छाड़, चिल्लाने पर...

दिल्ली में ऑटो ड्राइवर की हैवानियत! पहले मां से छेड़छाड़, चिल्लाने पर बच्चे को लेकर हुआ फरार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 4 साल के बच्चे के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को चाइल्ड होम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने बच्चे को इंडिया गेट पर छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार अपहरण और छेड़छाड़ की यह वारदात दिल्ली कैंट थाना इलाके में सोमवार तड़के 4:30 बजे के आसपास हुई थी।

क्या है पूरी घटना जानिए
पुलिस के अनुसार लेडी 4 साल के बेटे को लेकर सदर बाजार जा रही थी। तभी सीएनजी पंप पर ऑटो ड्राइवर पहुंचा। पीछे वाली सीट पर लेडीज और उसका 4 साल का बेटा बैठा हुआ था। इसी दौरान लेडीज की आंख लग गई और उसे सोया हुआ देख ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। अचानक लेडी की आंख खुली, वह हड़बड़ा गई उसने चिल्लाना शुरु किया और ऑटो से बाहर निकल गई। इस बीच वह कुछ और आगे सोच पाती ड्राइवर ने महिला के बच्चे और उसके सामान को लेकर वहां से भाग गया।

बच्चे को इंडिया गेट पर छोड़ गया था ड्राइवर
घटना के बाद इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी गई। डीसीपी ने बताया की ब्लाइंड किडनैपिंग के इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी दिल्ली कैंट की देखरेख में थाना दिल्ली कैंट और AATS की पुलिस टीम ने 30 किलोमीटर तक के रूट को चेक किया। करीब 100 CCTV की जांच से ऑटो का आखिरी 2 नंबर पता चला और उसी की मदद से ऑटो ड्राइवर को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। फिर उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि उसने बच्चे को इंडिया गेट पर छोड़ दिया था। जहां से कर्तव्यपथ थाना की पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड होम भिजवा दिया था। पुलिस ने बच्चे को वहीं से बरामद किया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...