9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयगद्दार, सच और झूठ की लड़ाई... शरद पवार के दिल्ली पहुंचने से...

गद्दार, सच और झूठ की लड़ाई… शरद पवार के दिल्ली पहुंचने से पहले पोस्टर वॉर

Published on

महाराष्ट्र में एनसीपी बनाम एनसीपी संकट के बीच शरद पवार आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे। उनके दिल्ली पहुंचने से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दिल्ली में शरद पवार के दिल्ली पहुंचने से पहले जहां NCP के नेता सड़कों पर पोस्टर लगवा रहे हैं, वहीं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए।

राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने लगाए ‘गद्दार के पोस्टर’
महाराष्ट्र में एनसीपी बनाम एनसीपी संकट के बीच, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने फिल्म ‘बाहुबली – द बिगिनिंग’ के एक दृश्य पर डिज़ाइन किया गया एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उसके चरित्र ‘कटप्पा’ को ‘अमरेंद्र बाहुबली’ की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है।

‘पूरा देश आपके साथ है’
दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “सच और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार साहेब के साथ है और भारत देश का इतिहास है कि इसने कभी धोखा देने वाले को माफ नहीं किया।”

दिल्ली के लिए निकले शरद पवार
वहीं, शरद पवार अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। महाराष्ट्र में NCP बनाम NCP संकट के बीच कल मुंबई में शरद पवार और अजित पवार ने पार्टी की दो अलग-अलग बैठकें बुलाईं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...