12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में डेंगू के डंक से सावधान! हर दिन एक मरीज की...

दिल्ली में डेंगू के डंक से सावधान! हर दिन एक मरीज की हो रही मौत, क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में इस साल डेंगू से अब तक 4 मौतें हो चुकी हैं। सफदरजंग में भी एक मौत हो चुकी है। एम्स में भी मौत के मामले सामने आ रहे हैं। एम्स के डॉक्टर का कहना है कि भले मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इस बार सीवियरिटी बहुत ज्यादा हो रही है और औसतन हर रोज किसी न किसी की मौत डेंगू की वजह से हो रही है। भले पैनिक होने वाली बात नहीं है, लेकिन अलर्ट रहना चाहिए, ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके।

पिछले साल की तुलना में हो रहीं ज्यादा मौतें
डेंगू का आंकड़ा इस बार एमसीडी की तरफ से बताई नहीं जा रही है। लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय से आंकड़ा शेयर नहीं किया जा रहा है। लेकिन डेंगू के इलाज में जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि मामले सामने आ रहे हैं और पिछले साल की तुलना में मौतें ज्यादा हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हिंदूराव अस्पताल में अब तक 219 मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है। सफदरजंग अस्पताल में इस साल अब तक 430 मामले आ चुके हैं। सितंबर में 74 मामले की पुष्टि हुई है और एक की जान जा चुकी है।

रोज एक मरीज की जा रही जान
इसी हफ्ते आरएमएल में भी एक महिला मरीज की मौत डेंगू से हुई थी। हालांकि महिला यूपी की थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार चार जानें इस बार जा चुकी है। वर्तमान हालात को लेकर एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर पीयूष रंजन ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन औसतन रोज एक मरीज की जान जा रही है। मरने वालों में यंग मरीज भी हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि एम्स में ज्यादातर मरीज रेफर होकर आते हैं और उनकी हालत पहले से खराब होती है और उस स्थिति में एडमिट होते हैं। इस वजह से भी मौत हो रही हों। उनका यह भी कहना है कि जिनकी मौत हो रही है, उनमें लिवर फेल, शॉक और अन्य गंभीर समस्या देखी जा रही है।

क्या है मौतों की वजह
डॉक्टर पीयूष ने कहा कि पब्लिक हेल्थ की वजह से ऐसा हो रहा है, यह कहना सही नहीं है। डेंगू के मरीजों की संख्या उतनी नहीं है, या यूं कहें कि एडमिशन बहुत ज्यादा है, ऐसा भी नहीं है। एक वजह यह भी हो सकती है कि इस बार डेंगू का डेन टू वायरस एक्टिव है जो बाकी से ज्यादा सीवियर होता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...