4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के आसमान में ये सफेदी कैसी है? तस्वीर में देखिए पंजाब...

भारत के आसमान में ये सफेदी कैसी है? तस्वीर में देखिए पंजाब से यूपी-बिहार तक का हाल

Published on

नई दिल्ली

अगर आपको लगता है कि केवल दिल्ली-NCR की हवा जहरीली है तो आप गलत हैं। इसका सबूत देख लीजिए। राजधानी दिल्ली ही नहीं, पंजाब से लेकर बनारस-पटना तक के लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है। सैटलाइट से ली गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरा उत्तर भारत सफेदी की चादर में ढंका दिखाई दे रहा है। यह घना स्मोक प्रदूषण और पराली का धुआं है। आमतौर पर हर साल दिवाली के आसपास ऐसी स्थिति बनती है। आंकड़ों में पराली जलाने की घटनाएं कम बताई जा रही हैं लेकिन यह तस्वीर अलग ही कहानी कह रही है। एयर क्वालिटी के क्षेत्र में काम करने वाले शोधकर्ता पवन गुप्ता ने आज जो तस्वीर शेयर की है, उसने गंभीर स्थिति की ओर इशारा किया है। पंजाब से लेकर यूपी-बिहार के आसमान में खतरनाक सफेदी है।

पवन गुप्ता ने लिखा है कि स्थानीय कारणों के अलावा फसलों के अवशेष का जलाया जाना मुख्य वजह है। हाल में पटाखों के जलने से निकले धुएं भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं। पिछले दिनों एनसीआर में हवा चल रही थी तो थोड़ी राहत थी लेकिन अब हवाएं कमजोर पड़ गई हैं।

दिवाली के समय दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी बढ़ गया था लेकिन पिछले कुछ साल की तुलना में यह कम रहा। आज सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 316 था, जो काफी खराब स्थिति को दर्शाता है। जबकि एक घंटे पहले 8 बजे AQI 333 था। आज लोगों को दिवाली से भी ज्यादा प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ा। दिवाली की सुबह एक्यूआई 326 रहा था। दिवाली और उसके एक दिन बाद प्रदूषण कम रहने की एक बड़ी वजह हवाओं को बताया गया था लेकिन जैसे ही हवाएं कमजोर पड़ीं तो प्रदूषण बढ़ने लगा है।

हरियाणा में धान का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन खेतों में अब भी पराली जलाई जा रही है। जानकार बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इसमें काफी कमी आई है। अकेले हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं की बात करें तो अब तक इतने मामले सामने आ चुके हैं।

अंबाला- 93
फतेहाबाद- 193
हिसार- 23
जींद – 110
करनाल – 224
कुरुक्षेत्र – 246
पलवल – 16
पानीपत – 20
सिरसा – 27
सोनीपत – 10
यमुनानगर – 79

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this