13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयभोले बाबा चाहते हैं कि बच्चे का गला रेत दें- यह सोचकर...

भोले बाबा चाहते हैं कि बच्चे का गला रेत दें- यह सोचकर दो नशेड़ियों ने बच्चे की ले ली जान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 6 साल के एक बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लोधी कॉलोनी इलाके में दो युवकों ने 6 साल के बच्चे की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपियों की ओर से हत्या के पीछे की जो वजह बताई गई है वह भी काफी हैरान करने वाला है। एक आरोपी ने बताया कि उसे आभास हुआ कि भोले बाबा चाहते है कि बच्चे का गला काटकर बलि दे। शनिवार देर रात लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी मिली। निर्माणाधीन सीआरपीएफ मुख्यालय के सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से पुलिस को यह सूचना दी गई कि एक बच्चे का गला काट दिया गया है इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। ओरोपियों को वहां मजदूरों और सीआरपीएफ जवान ने पकड़ा जो ड्यूटी पर तैनात थे।

पीड़ित की पहचान साइट पर काम करने वाले एक मजदूर के बेटे के तौर पर हुई है। वह बरेली, यूपी का रहने वाला था। विजय कुमार और अमर कुमार पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मजदूर परिवार की महिलाएं रात के खाने के बाद निर्माण स्थल पर गीत / भजन गा रही थीं, इसके बाद जब वे अपने-अपने झुग्गी जाने वाले थे तो तभी एक महिला को पता चला कि उनका बेटा धर्मेंद्र गायब है। तलाश शुरू होने के बाद आरोपी व्यक्तियों के झुग्गी के पास खून बहता हुआ दिखाई दिया। परिवार वालों ने दरवाजे को धक्का दिया और देखा कि उसका गला कटा हुआ है। वहां चिल्लाने के बाद कई और लोग जमा हो गए और आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों ने अपराध करने से पहले गांजा का सेवन किया था। पकड़े गए एक आरोपी विजय ने बताया कि गांजा का सेवन करने के बाद वह उस स्थान पर गया था जहां महिलाएं भजन गा रही थीं। उनकी ओर से शिव की पूजा करने के लिए अगरबत्ती मांगी गई लेकिन महिला ने मना कर दिया। दोनों आरोपी वापस झुग्गी आ गए और उन्हें आभास हुआ कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं। इस मकसद से जब बच्चा अपनी झुग्गी के पास जा रहा था तो वह बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और बच्चे का गला काटकर हत्या कर दी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...