12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराष्ट्रीयअजित पवार के निधन पर शोक सीएम मोहन यादवने दी श्रद्धांजलि

अजित पवार के निधन पर शोक सीएम मोहन यादवने दी श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल ।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा शोक व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, सुबह पौने नौ बजे अजित पवार को लेकर जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। इस हादसे में अजित पवार (66) सहित विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में सदैव समर्पित रहे।

Read Also: खौफनाक हादसा: प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में पसरा मातम!

महाराष्ट्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। वे जमीन से जुड़े नेता थे। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में समर्पित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक अनुभवी और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...