16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयबिभव ने मालीवाल को जड़े थे 7 से 8 थप्पड़, पुलिस चार्जशीट...

बिभव ने मालीवाल को जड़े थे 7 से 8 थप्पड़, पुलिस चार्जशीट में हुआ ये खुलासा

Published on

नई दिल्ली

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। चार्जशीट में बताया गया है कि बिभव ने घटना वाले दिन स्वाति मालीवाल को सात से आठ थप्पड़ मारे थे। एक साजिश के तहत उन पर हमला किया गया था। अब इस मामले में अभी तक बिभव कुमार को कोई राहत नहीं मिली है, उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। कुछ दिन पहले कोर्ट ने यहां तक कह दिया था कि बिभव के सिर पर सत्ता का नशा चढ़ गया था और उसे यह सब करते हुए कोई शर्म नहीं आई।

क्या हुआ था स्वाति के साथ?
जानकारी के लिए बता दें कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के निवास पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें थप्पड़ मारे गए, धक्का दिया गया और जमकर गाली-गलौज हुई। उस मामले में सीएम केजरीवाल ने पहले चुप्पी साध रखी थी, लेकिन बाद में कार्रवाई की बात भी कही। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने तो स्वाति मालीवाल को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था।

आम आदमी पार्टी के सवाल
कभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए गए तो कभी उनकी नीयत में ही खोट बताई गई। असल में आम आदमी पार्टी का तर्क रहा कि स्वाति मालीवाल को अगर चोट लगी थी तो वे ठीक तरह से कैसे चल पा रही थीं। यहां तक कहा गया था कि आखिर मेडिकल वाले कैसे वे लड़खड़ाकर चल रही थीं, जबकि घटना वाले दिन बिल्कुल फिट दिखाई पड़ीं। उस मामले में स्वाति ने दावा किया था कि उन्हें डराया-धमकाया गया, जो भी उनके समर्थक थे, उन्हें भी चुप रहने के लिए बोला गया।

एक सवाल से बच रहीं स्वाति!
वैसे इस पूरे विवाद में एक सवाल पीछे छूट चुका है, आखिर स्वाति मालीवाल 13 मई को अचानक से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने आई क्यों थीं? उन्होंने जो शिकायत भी दर्ज करवाई, उसमें उस मुलाकात के कारण को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया, ऐसे में किस उकसावे में हमला हुआ, किस उकसावे में बिभव ने कथित मारपीट की, ये साफ नहीं हो पाया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...