15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्‍ली में हिजबुल का बड़ा आतंकी जावेद मट्टू गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के कई...

दिल्‍ली में हिजबुल का बड़ा आतंकी जावेद मट्टू गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में थी भूमिका

Published on

श्रीनगर/नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने दिल्‍ली में हिजबुल के एक बड़े आतंकी को अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया आतंकी हिजबुल कमांडर जावेद अहमद मट्टू है। पुलिस के अनुसार 2010 के बाद से इस नहीं पकड़ा गया था। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जावेद मट्‌टू को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम एसजीएस धालीवाल ने इसकी जानकी दी। धालीवाल ने बताया कि इस आतंकी की एनआईए को भी तलाश थी।

कई घटनाओं में शामिल
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम एसजीए धारीवाल के अनुसार यह जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलाें में वांछित था। जावेद पांच अलग-अलग मामलों में पांच पुलिस अधिकारियों की हत्या में शामिल था। वह A++ नामित आतंकवादी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह जम्मू-कश्मीर में रहने वाले आंतकी समूहों में अंतिम जीवित टेररिस्ट है। पुलिस के अनुसार 2010 के बाद से जावेद मट्टू कभी पकड़ा नहीं गया। यह पहली बार है जब उसे पकड़ा गया है। उसे निज़ामुद्दीन इलाके के पास से गिरफ़्तार किया गया। मट्टू अक्सर अपना स्थान बदलता रहता था।

POK भी जा चुका है यह आतंकी
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में रहने वाले जावेद अहमद मट्टू पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा कभी कर चुका है। यह भी सामने आया है कि यह जम्मू-कश्मीर पुलिस पुलिस का भी वांटेड था। जावेद अहमद मट्टू की गिरफ्तारी दिल्ली एनसीआर से हुई है। पुलिस ने बताया कि इसके भाई ने सोपोर में अपने घर पर तिरंगा लहराया था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम आतंकी को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की भी मदद लेंगे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...