12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में साफ हवा को लेकर बड़ा अपडेट, 3 साल में सबसे...

दिल्ली-NCR में साफ हवा को लेकर बड़ा अपडेट, 3 साल में सबसे कम AQI, कर्नाटक में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखा गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 85 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में सबसे कम है। ये 1 जनवरी से 15 मार्च तक की अवधि में सबसे कम है। इसके साथ ही कर्नाटक के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कलबुर्गी जिले के ऐनापुर होबली गांव में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार एक बड़ी राहत की खबर है।

दिल्ली में AQI 85 पहुंचा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, यह इस साल का पहला दिन है जब AQI ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आया है। ‘संतोषजनक’ श्रेणी का मतलब है कि AQI 50 से 100 के बीच है। CAQM ने X पर पोस्ट किया, ‘आज, दिल्ली में औसत AQI 85 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में 1 जनवरी से 15 मार्च तक की अवधि में सबसे कम है। आज का AQI इस साल का पहला दिन है जब AQI ‘संतोषजनक’ (AQI 51-100) रहा। दिल्ली में मार्च के महीने में ‘संतोषजनक’ AQI पिछले पांच सालों में, यानी 2020 के बाद पहली बार दर्ज किया गया है।’

दिल्ली में साफ हुई हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को मापता है। यह संख्या जितनी कम होती है, हवा उतनी ही साफ होती है। AQI के कई स्तर होते हैं, जैसे ‘अच्छा’, ‘संतोषजनक’, ‘मध्यम’, ‘खराब’, ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’। दिल्ली में AQI का ‘संतोषजनक’ स्तर पर आना लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। जिससे एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है।

कर्नाटक में गर्मी बढ़ा रही टेंशन
IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर, कर्नाटक में गर्मी का प्रकोप जारी है। कलबुर्गी जिले के ऐनापुर होबली गांव में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।

कर्नाटक में अभी चढ़ेगा पारा
अलर्ट के अनुसार, 15 से 17 मार्च तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। IMD ने हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है। 18 से 19 मार्च को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटों में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद के दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...